संक्षेप की खबरें...

Feb 14, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - बदलापुर विकास खंड के सुतौली ग्राम पंचायत की प्रधान संगीता देवी पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में जिलाधिकारी ने उनके खाते पर रोक लगा दी है। उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

संक्षेप की खबरें...

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर विकास खंड के सुतौली ग्राम पंचायत की प्रधान संगीता देवी पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में जिलाधिकारी ने कड़ा कदम उठाते हुए उनके खाते के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही उनके वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मामले की पुनः जांच सौंपते हुए एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण श्रीकृष्ण तिवारी, देवेंद्र तिवारी और दीपक तिवारी ने पूर्व में जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि प्रधान ने गांव की विभिन्न विकास योजनाओं से प्राप्त लाखों रुपये का दुरुपयोग किया है।

शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच सौंपी थी। 14 अगस्त को जांच टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही मिला। जांच के दौरान प्रधान व पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन आय-व्यय का संतोषजनक विवरण प्रस्तुत न कर पाने पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाते पर रोक लगा दी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दोबारा विस्तृत जांच कर निर्धारित समय सीमा में आख्या मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;