यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप, सचिव ने दिया जांच का निर्देश

Mar 03, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - 0 माशिप के सचिव ने डीआईओएस को दिया है निर्देश, सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग की कराएं जांचएट की परीक्षा में एक केंद्र पर नकल कराए जाने की शिकायत हुई है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का आरोप, सचिव ने दिया जांच का निर्देश

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा में एक केंद्र पर नकल कराए जाने की शिकायत हुई है। ई-मेल के जरिए की गई इस शिकायत को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर जांच का निर्देश दिया है। कहा है कि संबंधित केंद्र के सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग और अभिलेखों का परीक्षण और जांच कर लें। शिकायत की सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। राम अवध सिंह इंटर कॉलेज विझवट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कुछ स्कूलों का सेंटर भी गया है।

इसी में से एक स्कूल अमरनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार दुबे ने 27 फरवरी को परिषद के सचिव को ई-मेल भेजकर शिकायत किया। आरोप से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता। शिकायत में परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार लोगों पर नकल कराने का आरोप है। इसे सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंभीरता से लिया और 27 फरवरी को ही जांच के आदेश देते हुए डीआईओएस जौनपुर को पत्र लिखा है। इस मामले में जिस स्कूल पर आरोप लगाया गया है उस स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि संस्था की छवि खराब करने के लिए झूठी शिकायत की गई है और केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।