ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरअलर्ट :दिल्ली व मुंबई से आने वो होंगे क्वारंटाइन, एक दिन पांच संक्रमितों के मिलने से हड़कम्प

अलर्ट :दिल्ली व मुंबई से आने वो होंगे क्वारंटाइन, एक दिन पांच संक्रमितों के मिलने से हड़कम्प

जौनपुर। निज संवाददाता देश के छह प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते...

अलर्ट :दिल्ली व मुंबई से आने वो होंगे क्वारंटाइन,  एक दिन पांच संक्रमितों के मिलने से हड़कम्प
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 28 Feb 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। निज संवाददाता

देश के छह प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महमका पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम व सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को परदेश के आने वाले यात्रियों पर नजर रखी गयी। रेलवे विभाग आने वाले यात्रियों की सूची तैयार कर रहा है। इसी सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग उनके घरों पर जाकर फौरी तौर पर जांच करेगा। यदि वे निगेटिव मिले तो सात दिनों तक आइसोलेट होंगे और पाजिटिव मिलने पर 14 दिनों तक क्वारंटीन किये जायेंगे। इस बीच जिले में अचानक पांच संक्रमितों के मिलने से हड़कम्प मच गया है। संख्या बढ़कर 17 हो गई। हालांकि ये संक्रमित स्थानीय हैं।

मालूम हो कि महराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, केरल, पंजाब व छत्तीसगढ़ में कोरोना का मामला बढ़ने लगा है। जिले में अधिकांशत: यात्री मुम्बई, दिल्ली से आते व जाते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने की सम्भावना अधिक नजर आ रही है। डीएम ने स्टेशन अधीक्षकों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है कि महानगरों से आने वाले यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए। ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

कोरोनाकाल में लाकडाउन के बाद 18 सितम्बर को पहली ट्रेन मुम्बई से आयी थी। उसके बाद से आने की प्रक्रिया जारी है। 19 सितम्बर को अप और डाउन दोनों ट्रेनें संचालित होने लगी। हालांकि उस दौरान कोरोना संक्रमण काबू में आता रहा। लेकिन इधर कुछ दिनों पहले छह राज्यों में संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी। क्योंकि जनपद में अधिकांश रूप से मुम्बई व दिल्ली से आने वाली यात्रियों की संख्या है।

संक्रमण को काबू पाने के लिए डीएम मनीष वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने शुक्रवार को चार स्टेशन अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। इसमें स्पष्ट रूप से दर्शाया गया कि जौनपुर जंक्शन, जफराबाद जंक्शन, सिटी स्टेशन व शाहगंज जंक्शन पर मुम्बई, दिल्ली से आने वाले यात्रियों की सूची उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षकों द्वारा मिली सूची के जरिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व एसीएमओ उनके पते पर जाकर एंटीजन किट से जांच करायेंगे। निगेटिव निकलने पर सात दिन के लिए होम क्वारंटीन रखा जाएगा। यदि रिपोर्ट पाजिटिव आयी तो उन लोगों को पुन: आरटीपीसीआर के जरिए जांच करायी जाएगी। इस दौरान उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें