सुजानगंज में दंपती व बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचा प्रशासन, भरतलाल के परिजनों को 12 लाख की दी जाएगी
जौनपुर। संवाददाता सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में गुरुवार की भोर अतिवृष्टि...
जौनपुर। संवाददाता
सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में गुरुवार की भोर अतिवृष्टि के कारण कच्चा घर गिरने से भरत लाल उनकी पत्नी गुलाबा देवी एवं बेटी साक्षी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दो लोग घायल हो गए थे, पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना देने का काम अधिकारियों ने किया। प्रति मृतक 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है तथा पक्के आवास के लिए विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। सराय खानी गांव में घटनास्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों एवं ग्रामीणों से बात भी की तथा कहा कि जो भी संभव मदद हो सकेगा प्रशासन एवं शासन द्वारा कराया जायेगा। बीडीओ सचिन कुमार ने कहा कि मृतक का नाम आवास की सूची में था लेकिन आवास नही मिल सका था। प्रयास किया जायेगा कि आवास मिल सके। मौके पर अधिकारियों का तांता लग गया। उपजिलाधिकारी मछली शहर राजेश कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी बदलापुर चोब सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
मृतक भारत लाल की मां का रो रो बुरा हाल है। घटना के एक दिन पहले उनकी माता सांवली देवी अपने ज्येष्ठ पुत्र राजेश के साथ मायके गई थी। प्रतिदिन वह वह उन्हीं लोगो के साथ सोती थी। अब वह यही कह कहकर रो रही थी की अगर न गई होती तो शायद अपने बच्चो के साथ रह लेती। नातिन को लेकर वह बार बार रो रही है। पड़ोसियों ने बताया की रात को करीब 11 बजे बगल स्थित एक कच्चे मकान की एक दीवाल गिर गई तो इसकी सूचना उसे दी गई और कहा गया की दूसरे कमरे में जाकर सोए । लेकिन परिवार के लोग नहीं सुने। और सुबह करीब 4 बजे मकान गिर गया और तीन मौत हो गयी।
मकान गिरने से एक पशु घायल
खेतासराय। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकान के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। महरौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह सुरेश कुमार बिंद का खपरैल मकान बारिश के चलते गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक पशु घायल हो गया। वहीं बगल के मड़हे में सोई सुरेश की पत्नी उषा बाल बाल बच गई।
दीवाल के मलबे में दबकर घायल
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनडीह निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र व उनकी 3 वर्षीय पुत्री स्नेहा के ऊपर बुधवार की रात्रि दीवाल गिरने से घायल हो गए। नारायनडीह निवासी छविनाथ शर्मा की कच्ची दीवाल पड़ोस के विजय शंकर शर्मा की दीवाल पर गिरते ही दोनो दीवाल गिर गयी मकान में सो रहे विजय शकंर शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र शर्मा व उसकी पुत्री स्नेहा दीवाल के नीचे दब गए ग्रामीणों ने किसी तरह दीवाल हटाकर दोनो को निकाला घायलावस्था में पिता पुत्री को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
