Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जफराबाद के जौनपुर-केराकत हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में से एक का सिर और दूसरे के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाईवे पर किरतापुर गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए चिकित्सक के पास भिजवाया। सरायख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर निवासी 27 वर्षीय चमन कुमार अपनी बाइक से अपने एक परिचित के 30 वर्षीय जंग बहादुर के साथ केराकत स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौटकर जौनपुर की तरफ आ रहे थे। गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित गिर गए। घटना में चमन कुमार के सिर और जंग बहादुर के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल