कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
Jaunpur News - फोटो... 08सरे को मिठाई खिलाई और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल प्

जौनपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगे भ्रष्टाचार आरोपों से जुड़ी हालिया न्यायिक राहत के बाद जौनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्साह के साथ जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने इसे सत्य और ईमानदारी की जीत बताया। उनका कहना था कि लंबे समय से पार्टी नेतृत्व को राजनीतिक द्वेष में बदनाम करने की कोशिश हुई, मगर न्याय व्यवस्था पर भरोसा कायम रहा और सच्चाई सामने आई।
उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन जैसे मुद्दों पर मजबूती से काम करेगी। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में गर्व का माहौल है और यह जनता के विश्वास की जीत है। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिंह सोनू, विजय सिंह बागी, त्रिलोकी नाथ मिश्र, रत्नेश सिंह, बंदना मिश्र, संजय कुमार गौतम, रितेश कुमार, लालमन सरोज, अनुराग मणि त्रिपाठी, संजय कुमार, लाले बिन्द, लालजी बिन्द, राममिलन बिन्द, खेमराज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



