युवक ने लाठी डंडे से की मां बेटी की पिटाई

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - कोतवाली क्षेत्र के पूरा फ़गुई गांव में एक युवक ने लाठी डंडे से मां और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त

युवक ने लाठी डंडे से की मां बेटी की पिटाई

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पूरा फ़गुई गांव में एक युवक ने लाठी डंडे से मां और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी प्रमिला चौहान पत्नी श्याम चौहान ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी सौरभ चौहान गुरुवार को मेरे घर की तरफ आ रहा था। मैने एक कुत्ता पाला है वह भौंकने लगा। तब सौरभ ने डंडे से उसे पीट दिया। इसकी शिकायत वह और उसकी बेटी मधु उसके घर लेकर गई तो वह बिना बात दोनों की लाठी डंडे से पिटाई करने लगा। किसी तरह से वहां से बचकर कर घर पहुंची तो वह घर पर भी चढ़कर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।