ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

थाना क्षेत्र के चन्द्रभानपुर गांव में एक महिला की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। गुरुवार को उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई पायी गयी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उसने...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 18 Jan 2019 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के चन्द्रभानपुर गांव में एक महिला की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। गुरुवार को उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई पायी गयी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उसने खुद फांसी लगा ली। जबकि मायके पक्ष का कहना है कि दहेज के लिए उसे मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मायके पक्ष से आए मृतका के ममेरे भाई ने फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर ससुराल पक्ष के तीन लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव की 20 वर्षीय खुशबू की गौरीशंकर से मई 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल चन्द्रभानपुर में रह रही थी। रात नौ बजे खुशबू अपने कमरे में सोने के लिए गई। परिजनों ने कुछ देर बाद खुशबू को आवाज देकर बुलाया। वह नही बोली तो परिवार के लोगो ने खिड़की से अंदर देखा तो वह रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रही थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ मायके वालों को भी दिया। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायका मुंगराबादशाहपुर थाना के चीतापुर गांव में भी सूचना दी गयी। मृतका के पिता ओमप्रकाश व ममेरे भाई ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज में कम रूपया देने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गौरीशंकर, देवर राजेश कुमार, व ससुर मनोज कुमार के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें