Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur News62-Year-Old Man Bitten by Snake While Sleeping in Bengalipur Village
सर्पदंश से वृद्ध अचेत, जिला अस्पताल रेफर

सर्पदंश से वृद्ध अचेत, जिला अस्पताल रेफर

संक्षेप:

Jaunpur News - बरईपार के बंगालीपुर गांव में 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात को लघु शंका के लिए बाहर जाते समय उन्हें सांप ने डंस लिया। परिजन उन्हें मछलीशहर सीएचसी ले गए,...

Aug 21, 2025 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह बुधवार की रात घर के बरामदे में विस्तर पर सोए हुए थे। रात लगभग एक बजे लघु शंका होने पर वह बिस्तर से उठकर घर से बाहर गए। इसी दौरान सर्प ने उनके पैर में डंस लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते सर्प कहीं छिप गया। वह चिल्लाने लगे और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से आधी रात को मछलीशहर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।