ट्रेंडिंग न्यूज़

3333333333333333333

जौनपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य का...

3333333333333333333
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 10 Jun 2023 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य का शनिवार को पालिटेक्निक चौराहा स्थित कृषि भवन प्रांगण में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव व उनकी पूरी टीम ने माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की। इसमें सक्रिय साथियों ने कहा कि माध्यमिक और बेसिक के समस्त कर्मचारियों संविदा कर्मियों सहित सबको जोड़ा जाए। एक बेटी को कन्या योजना में शामिल करने के साथ-साथ एक बहन को भी शामिल किया जाए। सहयोग राशि जब तक 50 लाख न हो जाए तब तक कम नहीं किया जाए। टीम को न्याय पंचायत स्तर पर एक टेक्निकल सपोर्ट की व्यवस्था की जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सहसंयोजक अनिल गौतम, संजय गोयल, बृजेश कुमार गुप्ता, अजीत यादव, संजय विश्वकर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम गौतम, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें