20-Year Sentence for Manohar Rajbhar in Minor Rape Case in Jaunpur दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur News20-Year Sentence for Manohar Rajbhar in Minor Rape Case in Jaunpur

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

Jaunpur News - जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मनोहर राजभर को अदालत ने बीस साल की सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने 16 मई 2017 को केस दर्ज कराया था। मनोहर ने 14 मई...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 9 Sep 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी मनोहर राजभर को अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय की कोर्ट ने बीस साल की कारावास की सजा सुनाई। पंद्रह हजार रुपये जुर्माना लगाया। पीड़िता के पिता ने 16 मई 2017 को केस दर्ज कराया था। 14 मई 2017 की रात दोषी मनोहर राजभर पीड़िता को बहला फुसलाकर घर से उसका अपहरण कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता से विवाह कर लिया। दो बच्चे भी पैदा हुए। गवाह पक्षद्रोही हो गए। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी किया।दोनों

पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।