किशोरी को भगाने के अज्ञात आरोपी पर मुकदमा
रामनगर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी गायब हो गई है। उसके परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी पिछले एक वर्ष से ननिहाल में रह रही थी और अचानक बुधवार सुबह गायब हो गई। परिवार को संदेह है कि वह किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने पर उसकी नानी ने थाने में तहरीर दे कर बताया कि उसकी नातिन पिछले एक वर्ष से ननिहाल में रह रही थी। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चली गई, लेकिन बुधवार सुबह घर से गायब मिली। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप लगाया कि किशोरी किसी अनजान मोबाइल नंबर पर अक्सर बातचीत करती थी। परिजनों को आशंका है कि फोन पर बात करने वाला युवक ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


