Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur News15 Pilgrims Injured in Pickup Accident Near Jaunpur During Kumbh Return

स्नार्थियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 15 लोग घायल

Jaunpur News - मछलीशहर (जौनपुर) में गुरुवार को स्नानार्थियों से भरी एक पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में 15 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। सभी घायल गोपालगंज, बिहार के निवासी हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 13 Feb 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
स्नार्थियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 15 लोग घायल

मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव के समीप गुरुवार की भोर में स्नानार्थियों से भरी एक पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। पिकअप में कुल सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें से 13 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं। गोपालगंज थाना कटिया, गिरधर पुईया गांव के करीब बीस लोग तीन दिन पहले प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने के लिए किराए पर पिकअप बुक करके निकले थे। बुधवार रात माघीपूर्णिमा गंगा स्नान के बाद सभी लोग प्रयागराज से वापस घर लौट रहे थे। अभी कुंवरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे तभी चालक केा नींद आने लगी, लेकिन पिकअप में सवार कुछ यात्री धीरे धीरे चलाकर यात्रा चालू रखने की जिद करने लगे। चालक वहां से लगभग दस किलोमीटर आया था कि जौनपुर रायबरेली हाइवे के छाछो गांव के निकट भोर में करीब तीन बजे फिर से झपकी आई और पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गड्ढा होने के कारण पिकअप पलट भी गई। इससे 60 वर्षीय विश्वनाथ, 30 वर्षीय अर्जुन, 69 वर्षीय विकर्मा महतो, 15 वर्षीय नीतू कुमारी, 50 वर्षीय चिंता, 60 वर्षीय राम जतन, 50 वर्षीय महेश, 53 वर्षीय बुलेला, 38 वर्षीय प्रदीप, 55 वर्षीय जगरनाथ, 40 वर्षीय सरस्वती, 56 वर्षीय सनिचरी देवी, 65 वर्षीय गुलाबो देवी, 14 वर्षीय सूरज, 60 वर्षीय चंपा देवी गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने सूरज और चंपा को छोड़कर सभी 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें