Jaunpur News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहे थे किशोर

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जफराबाद, जौनपुर में 14 वर्षीय किशोरी को दो किशोरों ने बाइक पर बिठाकर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी बेहोश हो गई और किशोर उसे सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jaunpur News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा रहे थे किशोर

Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गाँव की 14 वर्षीया किशोरी को शनिवार को दो किशोर बहका फुसला कर अपनी बाइक पर बैठा कर कही ले जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचते ही अचानक किशोरी को बेहोशी छाने लगी। भयभीत होकर दोनो किशोर उक्त किशोरी को उसके घर से नजदीक सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। मामले में किशोर और किशोरी के बीच इंस्टाग्राम से बातचीत भी होने की चर्चा चल रही है। शुक्रवार को किशोर ने मोबाइल पर कॉल करके किशोरी को बुलाया था। उसके आते ही उसे बहका कर बाइक पर बिठाकर ले जा रहे थे।संयोग

अच्छा था किशोरी अचेत हो गयी।दोनो उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी को सड़क के किनारे बेहोशी हालात में देख कर आस पास के लोगो ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पर आये और किशोरी को घर ले गए। पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर दो किशोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया किशोर और किशोरी दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करते थे। तहरीर के आधार पर दोनों किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।