ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरदहशत: 24 घंटे के दौरान 14 महिलाओं की चोटी कटी

दहशत: 24 घंटे के दौरान 14 महिलाओं की चोटी कटी

महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला मंगलवार की रात व बुधवार को भी जारी रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 महिलाओं की चोटी कट गयी। चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गयीं। ग्रामीण इलाकों में इसको लेकर...

महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला मंगलवार की रात व बुधवार को भी जारी रहा
1/ 2महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला मंगलवार की रात व बुधवार को भी जारी रहा
चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गयीं
2/ 2चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गयीं
जौनपुर। निज संवाददाता Wed, 09 Aug 2017 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला मंगलवार की रात व बुधवार को भी जारी रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 महिलाओं की चोटी कट गयी। चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गयीं। ग्रामीण इलाकों में इसको लेकर दहशत का माहौल है। 

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दीनापुर मधुपुर गांव में बुधवार की सुबह 25 वर्षीय रूमा प्रजापति पुत्री फूलचन्द्र प्रजापति घर के सामने लगे नीम के पेड़ से दातून तोड़ रही थी। उसी समय उसकी चोटी कट गई। चोटी कटते ही वह बेहोश हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए। इसी गांव की 23 वर्षीया सोनी पत्नी सद्दाम की चोटी भी रहस्यमय ढंग से कट गयी। दूसरी घटना गरियांव निवासी 35 वर्षीय सुनीला पत्नी लालचन्द्र सरोज के साथ हुई। उसकी चोटी कटते ही बेहोश हो गई। पीएचसी पर इलाज के बाद होश आया। 

मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नई बाजार निवासी अशोक विश्वकर्मा की 40 वर्षीय पत्नी उषा विश्वकर्मा की चोटी रात में ढाई बजे कट गयी। उसने पति को चोटी कटने की बात बताई। इसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मछलीशहर पर भर्ती कराया गया। बनबीरपुर ग्राम निवासी 24 वर्षीया वंदना गुप्ता पत्नी दिलीप गुप्ता की चोटी भी रहस्यमय ढंग से कट गयी। चोटी कटते ही बंदना बेहोश हो गयी। मादरडीह निवासी 27 वर्षीया अनीता पत्नी वीरेन्द्र यादव की चोटी दूसरी बार सुबह सात बजे कट गयी। 

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सोंगरा गांव की 30 वर्षीय आशा पत्नी अरुण यादव बुधवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर गिर गई। कटी चोटी देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसका इलाज सीएचसी पर कराया गया। वहीं रसूलपुर गांव में इलाहाबाद जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के सवरहा निवासी 17 वर्षीय सीता की चोटी कट गयी। चोटी कटी देख वह बेहोश हो गयी। उसे सीएचसी पर ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गयाा। मथुरा गांव निवासी फूलचन्द्र की 50 वर्षीय पत्नी कंचन घर में सोई थी। रात लगभग एक बजे उठी तो उसका बाल कटा था। परिजन 100 नंबर पर फोन किया। कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बदलापुर क्षेत्र के लेदुका गांव की दलित बस्ती में मंगलवार की रात 30 वर्षीया राधा पत्नी शोभनाथ की चोटी कट गयी। महिला का इलाज सीएचसी पर कराया गया। ग्राम सराय दुर्गादास निवासी 55 वर्षीया इन्द्रावती पत्नी रघुनाथ की भी चोटी मंलवार को कट गयी। उसका भी उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया।

मड़ियाहूं क्षेत्र के सरायकालीदास गांव में बुधवार की शाम पांच बजे अच्छेलाल विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री सुनयना विश्वकर्मा छत पर दरवाजा बंद करने गयी थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर गिर गई। उसे देखते ही वह चिल्लाने लगी। 

महराजगंज क्षेत्र के पोखरा निवासी 12 वर्षीय करिश्मा पुत्री रामवरन बुधवार दोपहर में बरामदे में सो रही थी। उठी तो बाल कटा था उसे देखकर वह बेहोश हो गयी। उपचार सीएचसी पर कराया गया। 

सिकरारा दुधौली निवासी 50 वर्षीय चन्द्रमा देवी पत्नी रामआसरे आज सुबह घर में सो रही थी। उसकी चोटी कर गिर गयी। बच्चों ने देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें