श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद का मनाया गया जन्मोत्सव

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद का मनाया गया जन्मोत्सव

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो...06न में मनाया गया। श्री श्री ठाकुर के जन्म महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह 4:30 से पांच बजे तक वेद मांगलिक और शहनाई वादन से हुआ। तत्पश्चात पा

Dec 14, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

जौनपुर, संवाददाता। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद महाराज का 138वां जन्म महोत्सव बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में मनाया गया। श्री श्री ठाकुर के जन्म महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह 4:30 से पांच बजे तक वेद मांगलिक और शहनाई वादन से हुआ। तत्पश्चात पांच से साढ़े पांच बजे तक उषा कीर्तन, प्रभात फेरी और बाल भोग का कार्यक्रम हुआ। साढ़े आठ बजे शहर में शोभायात्रा शुरू हुई। इसका समापन 11: 50 बजे बीआरपी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर किया गया। 12:30 2:30 बजे तक धर्म सभा, इसके बाद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन के बाद भंडारा के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सत्संग विहार कमला नगर हुसैनाबाद के तत्ववाधान में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र महाराज का जन्म महोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज होकर चहारसू से सदभावना पुल होते वापस बीआरपी मैदान में पहुंची। शोभायात्रा में आगे ट्रैक्टर ट्राली पर ठाकुर का विशाल तैल चित्र लगाया गया था। महिला पुरुष कीर्तन करते चल रहे थे। तत्पश्चात आयोजित धर्मसभा में विभिन्न प्रान्तों से आए ठाकुर के अनुयायी साधकों ने उनके जीवन धारा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताये सि़द्धान्त यजन, याजन, ईष्ट भृत्ति ,स्वसैनी और सदाचार से जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि की जा सकती है। विवाह नीति के बारे में ठाकुर का निर्देश है कि बच्चे सुस्ंकारित हो। जब तक पति पत्नी में प्रेम नहीं होगा बच्चे सही रास्ते पर नहीं चलेगे। मातृ सम्मेलन तथा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया जिससे लोग लाभान्वित हुए। इसके पूर्व स्वागत भाषण एसपीआर काली प्रसाद सिंह एडवोकेट ने किया। धर्मसभा को एसपीआर श्यामल गांगुली नई दिल्ली, एसपीआर प्रकाश चन्द झा गोरखपुर, डॉ.आशीष घोष पन्तनगर, एसपीआर दीपी राग वैद्य काशी, शिवनाथ यादव बरेली, बीएचयू वाराणसी के प्रो.आरएन त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। संचालन डॉ.दीपक सिंह और सभी के प्रति आभार ज्ञापन डॉ.निलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ.पंखुड़ी श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया समेत भारी संख्या में ठाकुर के अनुयायी रहे।