ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुर13 लाख की चोरी से जौनपुर में हड़कम्प

13 लाख की चोरी से जौनपुर में हड़कम्प

जिले के अलग अलग गांव में शुक्रवार की रात आए चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कम्प मच गया। जफराबाद में चोरी के  बाद खोजी कुत्ता बुलाया गया लेकिन...

13 लाख की चोरी से जौनपुर में हड़कम्प
जौनपुर। निज संवाददाता Sat, 08 Sep 2018 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के अलग अलग गांव में शुक्रवार की रात आए चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कम्प मच गया। जफराबाद में चोरी के  बाद खोजी कुत्ता बुलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं हयी। वैसे देखा जाय तो जिले में एक के बाद एक चोरी की लगातार घटनाए हो रही है। पुलिस चोरी रोकने में पूरी तरह से विफल है। अब जफराबाद में ही ले लिजिए। पीडि़त की माने तो दस लाख से अधिक की चोरी हुई है। सिकरारा में करीब तीन लाख का सामान गया है। 

हिंस जफराबाद के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के प्रधान संजय सिंह के भाई धनंजय सिंह जगदीशपुर में स्थित साई विहार कालोनी में मकान बनवाए है। 

धनबाद में वकालत करते है। जब वहां से आते है तब मकान में रहते है। इस समय वह धनबाद में ही थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर रात में पहुंच गए और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखा जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। अचानक सुबह वह धनबाद से यहा मकान पर पहुंचे तो देखा कि कमरों का ताला टूटा था। वह चिल्लाते हुए आस-पास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने आकर देखा तो चोर सारा सामान समेट चुके थे। पीडि़त ने बताया कि मई माह में बेटे की शादी हुई थी। बहू तथा बेटी के लिए बनवाया गया सारा गहना रखा था। महंगी व बनारसी साडि़यों के साथ साथ बर्तन भी ले गए। पीडि़त के मुताबिक चोरी गए सामानों की कीमत करीब दस लाख होगी। आस-पास के लोगों की माने तो परिवार के लोग कभी कभी आकर रहते थे। परिबार के लोग रेगुलर मकान पर नहीं रहते हैं।कभी कभी आते थे दो-चार दिन रहते थे। सूचना पर पहुंचे खोजी कुत्ता को घटनास्थल पर पड़ी चीजों को सूंघाया गया। कुत्ता कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। घटना से कालोनी में डर का माहौल था।

हिंस सिकरारा के अनुसार थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार में एक दुकान का ताला तोड़ चोर पचास हजार नकद व ढाई लाख का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। 

कुरनी गांव के राजन सिंह की समाधगंज बाजार स्थित काशी गोमती बैंक के बगल में कापी किताब,मोबाइल रिचार्ज व जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह सूचना मिली कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है। तुरन्त मौके पर पहुचे तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक के मुताबिक दुकान में लगा इनवर्टर, बैटरी,15 सेट जिओ मोबाइल,पच्चीस हजार के मोबाइल रिचार्ज कूपन,दो सौ स्कूल बैग,25 दर्जन थर्मस,40 दर्जन टिफिन व दुकान में रखे तेल साबुन आदि सभी सामान चोर ले गे। भुक्तभोगी द्वारा तहरीर थाने में दे दी गई,पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी रही।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें