ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुर120 जोड़ों ने ली सात जन्म साथ रहने की कसम

120 जोड़ों ने ली सात जन्म साथ रहने की कसम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सोमवार को टीडी कालेज मैदान 120 जोड़ों के फेरे लेने का साक्षी बना। सभी ने सात जन्म तक साथ रहने की कसम खाई। इसमें 115 जोड़े हिन्दू व पांच मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई। सामूहिक...

120 जोड़ों ने ली सात जन्म साथ रहने की कसम
जौनपुर। निज संवाददाताMon, 19 Feb 2018 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सोमवार को टीडी कालेज मैदान 120 जोड़ों के फेरे लेने का साक्षी बना। सभी ने सात जन्म तक साथ रहने की कसम खाई। इसमें 115 जोड़े हिन्दू व पांच मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई। सामूहिक विवाह के लिए 37 विवाह मंडप बनाये गये थे। प्रत्येक मंडप में तीन-तीन जोड़ियां बैठी थीं। जबकि पांच मस्लिम जोड़ों की शादी के लिए अलग स्थल था। 

सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने के लिए दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन को लाने के लिए सम्बन्धित ब्लाक मुख्यालयों पर व्यवस्था की गई थी। वहां से सरकारी गाड़ी से सभी को टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में लाया गया। मैदान में ब्लाकवार पंडाल बनाया गया था। सम्बन्धित बीडीओ व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उन्हें पंडाल में बैठाया। इसके बाद सभी रस्म पूरा कराया गया। सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने शादी का प्रमाण पत्र दिया। 

सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े पर 35 हजार रुपये खर्च किये जा रहे हैं। 20 हजार रुपये दुल्हन के खाते में, 10 हजार रुपये का सामान प्रति जोड़ा पर दिया जायेगा। जबकि पांच हजार रुपये विवाह व्यवस्था खर्च में किया गया है। तोहफा के रूप में बिछिया, नाक की कील, पायल, सिन्दूर दानी, कपड़ा, बर्तन, सूट केस, घड़ी, शृंगार केस, गद्दा, रजाई, चादर, तकिया सहित अन्य सामग्री दिया गया। बारात नहीं निकाली गयी थी। सभी को सीधे विवाह मंडप में बैठाया गया। 

इस मौके पर विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विजय चन्द्र पटेल, अजय सिंह, सीडीओ आलोक सिंह, पीडी पीके राय, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें