कोचिंग से लौट रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur News - थानागद्दी में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता कोचिंग से लौट रही थी, तभी एक युवक ने उसे खींचकर पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में कोचिंग पढ़कर लौटते समय एक 12 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को सोमवार की शाम पांच बजे कोचिंग से पढ़ कर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने जबरदस्ती उसे खींचकर पीपल के पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


