कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर के केराकत क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार

थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाए कि उनकी 12 वर्षीय बेटी सोमवार शाम 5 बजे कोचिंग से पढ़ कर वापस आ रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने जबरदस्ती उसे खींचकर पीपल के पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने जब यह बात जाकर परिजनों को बताई तो उनके पैर से जमीन खिसक गई।

आनन फानन में इसकी सूचना 112 डायल पुलिस और केराकत कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।