योगी टोक्यो पहुंचे, हवा में दौड़ने वाली जापानी ट्रेन से 10 मिनट में 100 KM ट्रेवल करेंगे

Feb 25, 2026 08:51 am ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Yogi in Tokyo, Japan: मैग्लेव ट्रेन रेलवे सिस्टम के भविष्य के तौर पर देखी जा रही है। इस ट्रेन के पहियों और पटरी के बीच का घर्षण नहीं होता। ट्रेन रेलवे पटरी को छुए बगैर चुंबकीय शक्ति के सहारे आगे बढ़ती है। इसकी रफ्तार पटरी पर दौड़ने वाली हाईस्पीड ट्रेनों से कहीं अधिक होती है।

योगी टोक्यो पहुंचे, हवा में दौड़ने वाली जापानी ट्रेन से 10 मिनट में 100 KM ट्रेवल करेंगे

Yogi in Tokyo, Japan: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा पर हैं। दो दिन सिंगापुर में वैश्विक निवेश की बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने के बाद बुधवार यानी आज 25 फरवरी 2026 को वह जापान पहुंचे हैं। सुबह-सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर सीएम योगी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, एयरपोर्ट पर वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी की जापान यात्रा के दौरान कई निवेशकों और कंपनियों के साथ मुलाकात के अलावा मैग्लेव ट्रेन से 100 किलोमीटर की उनकी परीक्षण यात्रा होने वाली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। तमाम खूबियों वाली ये ट्रेन पटरी पर नहीं चलती बल्कि चुंबकीय शक्ति के सहारे 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है। बताया जा रहा है कि इस हिसाब से सीएम योगी की 100 किलोमीटर की यात्रा में करीब 10 मिनट लगने चाहिए। सीएम की परीक्षण यात्रा में 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होनी है।

मैग्नेटिक लेविटेशन तकनीक पर आधरित मैग्लेव ट्रेन रेलवे सिस्टम के भविष्य के तौर पर देखी जा रही है। इसमें ट्रेन के पहियों और पटरी के बीच का घर्षण नहीं होता। ट्रेन रेलवे पटरी को छुए बगैर चुंबकीय शक्ति के सहारे आगे बढ़ती है। पटरी से घर्षण न होने के चलते इसकी रफ्तार पटरी पर दौड़ने वाली सामान्य हाईस्पीड ट्रेनों से कहीं अधिक होती है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जापान में टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। साल-2027 तक इसे शुरू किए जाने की योजना है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसी कॉरीडोर से संबधित परीक्षण ट्रैक पर मैग्लेव ट्रेन की यात्रा करेंगे। यह यात्रा 100 किलोमीटर की होगी। इस दौरान वह तकनीकी विशेषज्ञों से ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी भी लेंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

क्या यूपी में भी दौड़ेगी मैग्लेव?

योगी सरकार यूपी में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। सरकार ने कई मेट्रो परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के साथ ही यूपी में हवाई सेवाओं को भी बेहतर बनाया है। पिछले पांच साल सात एयरपोर्ट बनाए हैं। ऐसे में सीएम योगी की जापान यात्रा और वहां मैग्लेव ट्रेन की 100 किलोमीटर की यात्रा के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यूपी भी ऐसी किसी परियोजना पर निकट भविष्य में काम करेगा? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल यूपी में हाईस्पीड और घर्षण रहित तकनीक से चलने वाली ट्रेनों का अध्ययन प्रदेश के दीर्घकालिक परिवहन विजन का हिस्सा माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि भले ही मैग्लेव जैसी तकनीक पर आधारित परियोजना यहां तुरंत न बने लेकिन इससे भविष्य की परियोजनाओं को एक नई दिशा जरूर मिल सकती है। भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना पर पहले से ही सहयोग जारी है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा उत्तर प्रदेश में स्मार्ट यातायात की भविष्य की रणनीतियों को नई उर्जा दे सकती है। जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी निवेशकों और कई तकनीकी कंपनियों से भी मुलाकात करेंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।