Hindi NewsUP NewsJailed Azam Khan gets relief, acquitted by court in controversial statement case against the army
जेल में बंद आजम खां को राहत, सेना पर विवादित बयान मामले में कोर्ट ने बरी किया

जेल में बंद आजम खां को राहत, सेना पर विवादित बयान मामले में कोर्ट ने बरी किया

संक्षेप:

जेल में बंद सपा नेता आजम खां को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है। फैसले के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए।

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTDeep Pandey रामपुर, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जेल में बंद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को गुरुवार को सेना पर विवादित बयान के मामले में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है। फैसले के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। दोषमुक्त होने पर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2017 में सपा नेता आजम खां ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान सेना पर विवादित बयान देने का आरोप लगा था। इस मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 29 जून 2017 में आजम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि आजम ने सेना में भी हिन्दू-मुस्लिम फैलाने और सेना के मनोबल को गिराने का काम किया है। पुलिस ने जांच के बाद विवेचना आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। केस का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल की अदालत में चला। जहां दोनों पक्षों की बहस एक दिसंबर को पूरी हो गई थी। अदालत ने फैसले के लिए 11 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की थी। गुरुवार को आजम खां जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। जहां अदालत ने उन्हें साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।

अधिवक्ता बचाव पक्ष मोहम्मद मुरसलीन ने बताया कि सेना पर विवादित बयान के इस केस में अभियोजन आरोप साबित नहीं कर सका। यह भी स्पष्ट नहीं कर सके कि यह प्रेस कांफ्रेंस कब और किन लोगों की मौजूदगी में की गई थी। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:जेल बंद आजम खान को अमर सिंह मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
ये भी पढ़ें:राजभर ने बनाई अपनी 'आरएसएस', वर्दी, हाथों में डंडा; सेना में कमांडर, CO पद भी

कुल मुकदमे दर्ज हुए थे-111

रामपुर में दर्ज मुकदमे-93

जमीनों के राजस्व केस-11

मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेंडिंग-56

सेशन कोर्ट में पेंडिंग-19

अन्य जिलों में पेंडिंग-02

निर्णित मुकदमों की संख्या-16

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |