छोटे-मोटे नहीं, बड़े लोग शामिल...राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अजय राय, किस पर साधा निशाना?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने चढ़वा चोरी की जांच के लिए गठित एसआईटी पर भी गंभीर सवाल उठाए।
Ram Mandir Offering Controversy: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर अब जमकर सियासत शुरू हो गई। अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस ने पूरे प्रकरण पर यूपी सरकार को घेरा है। गुरुवार को अयोध्या पहुंचे यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, मंदिर में तो चढ़ावा बेहिसाब होता है। ये बटवारे की लड़ाई है। इसमें छोटे-मोटे लोग नहीं बल्कि बड़े लोग शामिल हैं। इस दौरान अजय राय ने राम मंदिर से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की है।
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, अयोध्या एक पवित्र शहर है, भगवान राम का निवास स्थान और उनकी जन्मभूमि है। फिर भी, आज हम जो देख रहे हैं, वह एक सुनियोजित लूट और व्यवस्थित भ्रष्टाचार है। देश और दुनिया भर के लोगों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुँची है। जो लोग भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए, वे अब मेरी नज़र में उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ज़मीन के सौदों और मंदिर में चढ़ाए गए चढ़ावे के प्रबंधन में भी गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।
एसआईटी को लेकर अजय राय ने उठाए सवाल
भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा, जनता समझ गई है और देख रही है कि क्या हो रहा है, जो समितियाँ और निकाय बनाए गए हैं, वे केवल दिखावटी और लोगों को गुमराह करने के लिए लगते हैं। राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर गठित एसआईटी को लेकर भी अजय राय ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गठित एसआईटी का कोई औचित्य नहीं है। लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत का नाम लेते हुए अजय राय बोले, जो खुद प्रयागराज भगदड़ से जुड़े मामले की जांच का सामना कर रहे हैं, उसे ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई। ये जनता को ठगने का काम है। उन्होंने मैं हाई कोर्ट के मौजूदा जज से जांच की मांग की है।
पहले 1400 करोड़ रुपये का हिसाब हुआ था गायब
अयोध्या पहुंचे अजय राय ने कहा, भाजपा और आरएसएस के लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। चंदा चोरी आज से नहीं पहले से करते आ रहे हैं। जब अशोक सिंघल अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब भी चंदा चोरी हुआ। 1400 करोड़ रुपये उस समय गायब हुआ था। कहां गया आज तक किसी को जानकारी नहीं हुई। इसके बाद जमीन के घोटाले हुए, इस संबंध में लगातार हम लोगों ने बात उठाई, लेकिन बातों को दबा दिया गया। आज ये पूरी तरकी से चढ़ावा चोरी कर रहे हैं। अजय राय ने कहा मंदिरों में चढ़ावा तो बेहिसाब होता है, उसमें भी ये लोग चोरी कर रहे हैं। अजय राय ने बिना नाम लिए चढ़ावा चोरी मामले में कई बड़े लोगों के शामिल होने की भी बात कही। उन्होंने कहा, मंदिर में चढ़ावा हिस्से के बटवारे की लड़ाई है। किसी को कम किसी को ज्यादा हिस्सा चाहिए। कहीं सोने की ईंटे गायब हैं तो कहीं सोने के बिस्कुट गायब हैं। ये आपस में बटवारे का खेल है। भाजपा इस भ्रष्टाचार और चढ़ावे की चोरी को पूरी तरह से दबाने का काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


