क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या कौन? भड़के बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा

Jan 16, 2026 12:04 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या बृजभूषण शरण सिंह ? इस पोस्टर पर बृजभूषण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजा भैया का इतिहास जानना है तो उनके पिता उदय प्रताप सिंह का इतिहास जानें। उन्होंने कहा कि राजा भैया के पिता को मैं आदर्श मानता हूं।

क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या कौन? भड़के बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा

यूपी की राजनीति में क्षत्रिय नेताओं में बड़ा कौन को लेकर छिड़ी बहस के बीच बृजभूषण शरण सिंह कड़ा रिएक्शन आया है। क्षत्रिय समाज में सबसे बड़ा कौन की बहस पर बृजभूषण शरण सिंह का गुस्सा फूटा है। बृजभूषण ने स्पष्ट रूप दो टूक में कहा कि राजा भैया का इतिहास जानना है तो उनके पिता उदय प्रताप सिंह का इतिहास जानें। उन्होंने कहा कि राजा भैया के पिता को मैं आदर्श मानता हूं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान सामने आया। इस बयान में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं पहले बोल चुका हूं कि जाकी रही भावना जैसी, हरि मूरत देखी तिन तैसी। राष्ट्र कथा को जो जिस नजर से देखेगा, उसको वही मिलेगा। यह राष्ट्र कथा जोड़ने के लिए थी तोड़ने के लिए नहीं। पूर्व सांसद बृजभूषण ने कहा कि एक पोस्टर से उन्हें तकलीफ हुई है। राजा भैया क्षत्रियों के बड़े नेता हैं या फिर बृजभूषण शरण सिंह? इस पोस्टर से नाराज बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि स्पष्ट रूप से बता दूं कि राजा भैया का अगर इतिहास जानना है तो उनके पिता महराज उदय प्रताप सिंह का इतिहास जानें।

उदय प्रताप सिंह संघर्ष के प्रतीक

बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह संघर्ष के प्रतीक हैं। हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। राजा भैया उनके बेटे हैं। बृजभूषण ने कहा कि उम्र में राजा भैया हमारे छोटे भाई हैं। इसके साथ ही मेरे बेटों के दोस्त भी हैं, इसलिए ऐसी बकवासबाजी बंद करिए।

पूर्व सांसद के जन्मदिन पर हुआ कथा समापन

आपको बता दें कि सरयू तट स्थित नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव का समापन पूर्व सांसद के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ हुआ था। कथा सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने सुनाई थी। भाजपा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर गुरुवार को सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस निकाला गया था। काफिले में खुली जीप पर सवार बृजभूषण शरण पर रास्ते में फूल बरसाए गए थे। फूल वर्षा के लिए बुलडोजर भी लगाए गए थे। इस दौरान बृजभूषण का दबदबा भी दिखा। इस दौरान संतों का आशीर्वाद, कथा महोत्सव का समापन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |