
अमेठी के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, शिक्षा मित्र के बेटे की IPL में धमाकेदार एंट्री
आईपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक निवासी युवा बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। प्रशांत आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए।
आईपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक निवासी युवा बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। 30 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची और प्रशांत आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए।
प्रशांत के चेन्नई सुप किंग्स में चुने जाने के बाद से उनके घर और परिवार में खुशी का माहौल है। अमेठी स्थित उनके परिवार ने नीलामी के बाद जमकर जश्न मनाया। प्रशांत वीर की प्राथमिक शिक्षा अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक के भारद्वाज एकेडमी एवं केपीएस स्कूल में हुई है। अमेठी निवासी प्रशांत के पिता रामेंद्र शिक्षामित्र हैं। प्रशांत की माता अंजना गृहणी हैं। कम उम्र से ही प्रशांत ने यूपी की घरेलू क्रिकेट टीम के लिए खेलना शुरू कर दिया था। इसी के बाद उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल में मौका दिया जा रहा है। प्रशांत की माता ने कहा कि वो चाहती हैं बेटा देश का नाम रौशन करे।
वीर फिरकी से दिखाते हैं दम
प्रशांत ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलनी शुरू कर दी थी। गुगली के साथ ही बल्ले से भी दम दिखाने वाले प्रशांत ने नौ टी-20 में 167.17 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाने के साथ ही 6.45 की इकोनॉमी से 12 विकेट भी झटके हैं।
लीग 26 मार्च से 31 मई तक खेली जाएगी
आईपीएल के मुकाबले 26 मार्च से 31 मई तक खेले जाएंगे। यह देखना होगा कि भगदड़ में लोगों की मौत के कारण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी बड़े क्रिकेट आयोजन रुकने के बाद गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैदान को मेजबानी का मौका मिलता है या नहीं। नियमों के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी का मौका मिलना चाहिए। घरेलू टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। कार्यक्रम जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।





