Hindi NewsUP Newsinvestigation into fake payments from health insurance intensifies police receive emails from four more nursing homes
हेल्थ इंश्योरेंस से फर्जी भुगतान की जांच तेज, चार और नर्सिंग होमों के ईमेल पुलिस को मिले

हेल्थ इंश्योरेंस से फर्जी भुगतान की जांच तेज, चार और नर्सिंग होमों के ईमेल पुलिस को मिले

संक्षेप:

पुलिस ने डिसेंट अस्पताल के संचालक शमशुल और उसके पार्टनर प्रवीण उर्फ विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों से पता चला था कि गोरखपुर और बस्ती के डिसेंट अस्पताल में 15 लोगों का इसी तरह से फर्जीवाड़ा करके 1.20 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई है।

Sep 14, 2025 11:06 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Fake Health Insurance: यूपी के गोरखपुर के तारामंडल और बस्ती में स्थित डिसेंट हॉस्पिटल में फर्जी हेल्थ इंश्योरेंस की जांच कर रही पुलिस को चार और नर्सिंग होम के खिलाफ सबूत मिले हैं। डिसेंट के मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद मिले कंप्यूटर से चार अलग-अलग नर्सिंग होमों के मेल मिले हैं, जिसके लिए इंश्योरेंस के लिए दस्तावेज भेजे गए हैं। यह भी पता चला है कि कंप्यूटर से डाटा डिलीट करके सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई है। हालांकि, पुलिस ने कुछ फाइलों को रिकवर करा लिया है और कई रिकवर किए जा रहे हैं। खबर है कि पुलिस जल्द अन्य नर्सिंग होमों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, बजाज आलियांस फाइनेंस कंपनी ने पुलिस में शिकायत की थी कि दिल्ली के रहने वाले सत्यदीप के नाम पर फर्जी तरीके से एक लाख 80 हजार रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस का भुगतान हुआ है। जबकि जांच में पता चला है कि वह अस्पताल में कभी आए ही नहीं थे। इसकी पुष्टि खुद सत्यदीप ने की थी।

ये भी पढ़ें:नेपाल हिंसा के बीच UP के दंपती के साथ दर्दनाक हादसा, हाेटल से कूदे; महिला की मौत

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने डिसेंट अस्पताल के संचालक गेहूंसागर निवासी शमशुल व उसके पार्टनर प्रवीण उर्फ विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों से पता चला था कि गोरखपुर और बस्ती के डिसेंट अस्पताल में 15 लोगों का इसी तरह से फर्जीवाड़ा करके 1.20 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई है। शनिवार को पुलिस ने इसमें शामिल कथित डॉक्टर और गगहा के नर्रे निवासी अफजल व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि जिस एपेक्स अस्पताल में मरीजों का फॉलोअप दिखाया गया था, वह अस्तित्व में ही नहीं है। वहीं डिसेंट हॉस्पिटल के रिकार्ड में भी कई संदेहास्पद फाइलें मिलीं। अब पुलिस को कंप्यूटर से दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:सरकारी धन के दुरुपयोग पर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

संतकबीरनगर के नर्सिंग होमों से मांगे गए दस्तावेज

जांच कर रही पुलिस ने संतकबीरनगर के तीन नर्सिंग होमों से दस्तावेज मांगे हैं। मरीजों का नाम भेजकर पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। ताकि, यह पुष्टि हो सके कि उनके यहां पर मरीज भर्ती हुए थे या फिर डिसेँट की तरह ही फर्जीवाड़ा किया गया है। अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।

क्या बोली पुलिस

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को चार नर्सिंग होम के ईमेल मिले हैं। इसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क में शामिल सभी आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |