जनगणना के बीच यूपी में शिक्षकों के होंगे अंतर्जनपदीय ट्रांसफर, तबादला नीति जारी

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जनगणना के बीच यूपी में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होंगे।परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले को नीति जारी कर दी गई है।

जनगणना के बीच यूपी में शिक्षकों के होंगे अंतर्जनपदीय ट्रांसफर, तबादला नीति जारी

उत्तर प्रदेश में जनगणना के बीच दिव्यांग व असाध्य रोगी शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाएंगे। जनगणना के कार्य में लगे होने के चलते सिर्फ जरूरतमंद शिक्षकों को स्थानांतरण की सुविधा शैक्षिक सत्र 2026-27 में दी जाएगी। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले को नीति जारी कर दी गई है।

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए जल्द ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और समय-सारिणी जारी होगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से शिक्षकों के स्थानांतरण नीति जारी कर दी गई है। ऐसे शिक्षक जो खुद या उनके पति-पत्नी में से कोई और अविवाहित पुत्र या पुत्री के दिव्यांग होने, शिक्षक-शिक्षिका व उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के कैंसर से पीड़ित होने, अध्यापक-अध्यापिका व उनके अविवाहित पुत्र या पुत्री की डायलिसिस होने और अगर पत्नी-पत्नी दोनों परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं और उनमें से कोई आवेदन करता है तो जहां पर शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा उस जिले में उन दोनों में से किसी एक का स्थानांतरण किया जा सकेगा।

सिर्फ जरूरतमंद शिक्षकों को ही स्थानांतरण की सुविधा दी गई

फिलहाल स्थानांतरण का इंतजार कर रहे इन जरूरतमंद शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी राहत मिल गई है। सिर्फ जरूरतमंद शिक्षकों को ही स्थानांतरण की सुविधा दी गई है बाकी शिक्षकों को इसलिए छोड़ा गया है क्योंकि वह जनगणना कार्य में लगे हुए हैं। जनगणना के बीच शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने से यह कार्य गड़बड़ा सकता है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ने जरूरतमंद शिक्षकों को ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाएंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।