Hindi NewsUP Newsintercity express reached gorakhpur from lucknow in 11 hours many passengers missed the link train
लखनऊ से गोरखपुर 11 घंटे में पहुंची इंटरसिटी, कई यात्रियों की लिंक ट्रेन छूटी; फूटा गुस्सा

लखनऊ से गोरखपुर 11 घंटे में पहुंची इंटरसिटी, कई यात्रियों की लिंक ट्रेन छूटी; फूटा गुस्सा

संक्षेप:

गुरुवार को बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस भी 2 घंटे की देरी से आई। लेटलतीफी की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी परेशान हो गए। प्लेटफार्म पर बेंच के पैक हो जाने के बाद सैकड़ों यात्रियों को मजबूरन फर्श पर पेपर और चादर बिछाकर बैठना पड़ा।

Dec 04, 2025 05:35 am ISTAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

ठंड के मौसम में स्पेशल ट्रेनों के साथ ही रूटीन ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। लेटलतीफी इस कदर है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को लखनऊ से गोरखपुर तक आने में 11 घंटे लग गए। ट्रेन की धीमी रफ्तार से परेशान यात्रियों का धैर्य सहजनवा में जवाब दे गया। कई नाराज यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और लेटलतीफी पर विरोध जताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शार्ट टर्मिनेट होने की वजह से मंगलवार शाम 4.30 बजे चारबाग से चलने वाली इंटरसिटी, गोमतीनगर से एक घंटे की देरी से चली। लेटलतीफी आगे और बढ़ती गई। हर छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए इंटरसिटी गोरखपुर रात 9.30 बजे की जगह भोर में 3 बजे पहुंची। परेशान यात्रियों ने गोरखपुर में भी जमकर गुस्सा उतारा। गोण्डा से गोरखपुर आ रहे शिवेन्द ने बताया कि रास्ते में कोहरा भी नहीं था ऐसे में इतनी ज्यादा लेटलतीफी समझ से परे है। इससे बेहतर होता कि बस से गोरखपुर आ जाता।

उधर, गुरुवार को बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से आई। लेटलतीफी की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी परेशान हो गए। प्लेटफार्म पर बेंच के पैक हो जाने के बाद सैकड़ों यात्रियों को मजबूरन फर्श पर पेपर और चादर बिछाकर बैठना पड़ा।

लड़खड़ाई एनईआर की पंक्चुअल्टी

ठंड का आगाज होने के साथ ही लेटलतीफी की वजह से एनईआर की पंक्चुअल्टी लड़खड़ा गई है। कुछ समय पूर्व तक 85 फीसदी से ऊपर चल रही पंक्चुअल्टी (ट्रेनों का समय पालन) 75% पर आ गया है। सबसे खराब समय पालन बनारस मण्डल का है। यहां महज 60 फीसदी ट्रेनें ही समय पर चल रही हैं। लखनऊ मण्डल की पंक्चुअल्टी 75 से 80 के बीच है।

घंटों लेट हुईं उड़ानें

उधर, एयरपोर्ट पर भी विमानों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को खूब परेशान होना पड़ा। बुधवार को इंडिगो की अधिकतर उड़ानें तय समय से कई घंटे लेट रहीं। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई की उड़ानों पर देखने को मिली। सुबह 11:40 बजे पहुंचने वाली दिल्ली फ्लाइट शाम 4:04 बजे लैंड हुई। वहीं, हैदराबाद से 1:25 बजे आने वाली उड़ान भी तीन घंटे देर से 4:28 बजे पहुंची। मुंबई से 3:15 बजे आने वाली फ्लाइट रात 8:13 बजे गोरखपुर पहुंची। जिसके चलते लौटने और जाने वाले यात्रियों को पांच घंटे से भी अधिक इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेशी घुसपैठियों की लिस्ट बनेगी, हर मंडल में 1 डिटेंशन सेंटर; योगी का आदेश
ये भी पढ़ें:यूपी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, शातिर चोर को लगी गोली; मिला तमंचा-DVR और ये सामान
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |