चुनाव आयोग का निर्देश मानने की बजाय बयानबाजी कर रहे अखिलेश, आजमगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव

Dinesh Rathour आजमगढ़
share

पमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के बजाय अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।

चुनाव आयोग का निर्देश मानने की बजाय बयानबाजी कर रहे अखिलेश, आजमगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव

Azamgarh News: आजमगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने के बजाय अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने मजबूत संगठन के बल पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की घर-घर और बूथ स्तर पर जाकर मदद की है।

उपमुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव भड़सरा खालसा पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। संभवतः उन्होंने अपनी सरकार के समय ऐसा किया होगा, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सपा, कांग्रेस और बसपा की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और व्यापक है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

जो मृत हैं केवल उन्हीं के नाम हटाए गए

यूपी में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कटने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए गए हैं, जो मृत हो चुके हैं, स्थानांतरित हो गए हैं या अवैध रूप से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिनका नाम सूची से हट गया है, वे फार्म 6, 7 और 8 भरकर दोबारा अपना नाम जुड़वा सकते हैं। महिलाओं को उनके अधिकार न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को न्याय पहले ही मिल जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने 70 वर्षों में इस दिशा में पर्याप्त कार्य नहीं किया।

पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

डिप्टी सीएम केशव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल की है। पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि वहां भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं, सपा अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को किसने संरक्षण दिया, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।