Hindi NewsUP NewsInspector burns beauty parlor owner's scooter and bike, posted in Baghpat, incident in Meerut
दारोगा ने फूंकीं ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और बाइक, सीसीटीवी कैमरे में भी हुआ कैद

दारोगा ने फूंकीं ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और बाइक, सीसीटीवी कैमरे में भी हुआ कैद

संक्षेप:

बागपत पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा ने देर रात मेरठ आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी और दो बाइकें फूंक दी। दारोगा वहां से निकलते सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। दारोगा पहले मेरठ में ही तैनात था। यहां स्पा सेंटर को संरक्षण देने और दूसरे पक्ष को धमकाने के मामले में सस्पेंड हुआ था।

Dec 01, 2025 02:33 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

बागपत पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने मेरठ की कांशीराम कॉलोनी आकर वहां रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका को पहले फोन पर धमकी दी और उसके घर के बाहर खड़ी स्कूटी और दो बाइकें फूंक दीं। ब्यूटी पार्लर संचालिका की शिकायत पर दरोगा और उसके साथी के खिलाफ एसपी सिटी ने जांच शुरू कराते हुए थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दरोगा पहले मेरठ में स्पा सेंटर को संरक्षण देने और दूसरे पक्ष को धमकाने के मामले में सस्पेंड हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांशीराम कॉलोनी निवासी आयशा ब्यूटी पार्लर चलाती है। दरोगा स्नेहप्रकाश आजाद की पत्नी ब्यूटी पार्लर में आती थी। आयशा ने बताया 29 नवंबर की रात करीब 10 बजे दरोगा स्नेह प्रकाश घर आया और उत्पात मचाया था। बेटे ने पुलिस बुला ली थी। इससे पहले वह फोन पर मैसेज कर धमकी देता रहा। आरोप लगाया देर रात दो बजे दरोगा साथी के साथ कॉलोनी में आया। आयशा ने आरोप लगाया उसकी स्कूटी, बेटे की बाइक और एक अन्य बाइक को जला दिया। स्कूटी में दस्तावेज रखे हुए थे। फुटेज में दरोगा के देररात कॉलोनी में आने की पुष्टि हो गई। आयशा ने तहरीर दी।

ये भी पढ़ें:साहिल बनकर नासिर हो गया सेना में भर्ती, ऐसे किया फर्जीवाड़ा, 7 साल बाद गिरफ्तार

दरोगा पर लग चुका है स्पा सेंटर को संरक्षण का आरोप

दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद का इसी साल जनवरी में अश्लील फोटो वायरल हुआ था। महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया था दरोगा स्पा सेंटर को संरक्षण दे रहा है। झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने जांच कराई दरोगा को सस्पेंड किया था। दरोगा ने बागपत ट्रांसफर करा लिया।

दारोगा स्नेहप्रकाश आजाद का कहना है कि भ्रामक आरोप लगाए गए हैं। मोबाइल फोन सीडीआर से खुलासा हो जाएगा। इस महिला से पारिवारिक संबंध हैं और कुछ विवाद के चलते फंसाया जा रहा है। मेरी तैनाती बागपत पुलिस लाइन में है और मैं मेरठ नहीं आया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार महिला की ओर से तहरीर दी गई है। जिस दरोगा पर आरोप लगाया है, वह बागपत पुलिस लाइन में तैनात है। फुटेज की जांच करने को कहा है। थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।