पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित होंगे उद्योग, मंत्री नंदी ने दिए निर्देश

पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित होंगे उद्योग, मंत्री नंदी ने दिए निर्देश

संक्षेप:

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंनेपूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे टोकन एमाउंट देकर एंकर यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Sep 10, 2025 09:36 pm ISTPawan Kumar Sharma लखनऊ
share

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग के विभिन्न अनुभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति समीक्षा की। जिसमें मंत्री नन्दी ने पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे टोकन एमाउंट देकर एंकर यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि इससे जहां एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योग स्थापित होने से विकास होगा वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को ग्रोथ और प्रगति के पंख मिले हैं। डबल इंजन सरकार की सकारात्मक कार्यशैली, पारदर्शी कार्य प्रणाली और अनुकूल नीतियों ने निवेशकों का भरोसा और विश्वास अर्जित किया है। जिसे आगे बढ़ाने और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामी विवेकानन्द सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
देश में पहली बार एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत ट्रेन

नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार की जो सम्पत्तियां उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, जिन पर किसी प्रकार के कोई उद्योग संचालित नहीं हुए हैं। ऐसी सम्पत्तियों का सर्वेक्षण कराकर एवं भारत सरकार से समन्वय स्थापित करके उन पर उद्योगों को स्थापित किए जाने की कार्रवाई की जाए। जिससे रोजगार सजन हो। पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे किनारे के क्षेत्रों में उद्योगों को स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश के ऐसे क्षेत्र जहां पर औद्योगिक विकास धीमा है वहां कंपनियों को टोकन मनी देकर और रिजनेबल प्राइज पर जमीन देकर उद्योगों को गति देते हुए औद्योगिक इकाई स्थापित कराने का प्रयास किया जाए। बैठक में सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द, विशेष सचिव औद्योगिक विकास चंद्र विजय एवं अन्य अधिक मौजूद रहे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |