लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, खरोंच के निशान; किया गया ग्राउंडेड

मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगा के एक विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। दोबारा चक्कर लगाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस हादसे में सभी यात्री और क्रू-मेंबर सुरक्षित रहे। जांच के बाद विमान को ग्राउंडेड किया गया।

indigo plane s tail hit the ground during landing
लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। जांच में विमान के APU इनटेल के पास खंरोच के निशान पाए गए। इसके बाद विमान के आगे की उड़ान रोक दी गई। उसे ग्राउंडेड कर दिया गया। विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही है। बताई जा रही है कि मरम्मत और सभी जरूरी जांचें पूरी होने के बाद उड़ान की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद विमान को दोबारा सेवा में लिया जाएगा। यानी वो विमान उड़ान भर पाएगा।

घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगा के एक विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। इसे बाद विमान को गो-अराउंड किया गया था। यानी उस समय फ्लाईट ने लैंडिंग नहीं की। दोबारा चक्कर लगाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस हादसे में सभी यात्री और क्रू-मेंबर सुरक्षित रहे। विमान की लैंडिंग के बाद जांच कराई गई। इसके पिछले हिस्से के जमीन से टकराने की जानकारी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को भी दी गई। इसके बाद एक जांच टीम ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर विमान की जांच की।

रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में विमान के एपीयू इनटेल के पास खंरोच के निशान मिले। इसके बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए रोक दिया गया। विमान की मरम्मत का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरम्मत पूरी होने के बाद एक बार फिर विमान की सभी जरूरी जांचें की जाएंगी। जांचों में सब ओके रहने के बाद विमान को दोबारा उड़ानों की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद ही विमान को वापस सेवा में लिया जाएगा। यानी यह विमान दोबारा उड़ान भर सकेगा।

गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की चल रही है बात

बता दें कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां से यात्रियाें की संख्या भी बढ़ रही है। इस बीच इसके विस्तार की भी बात चल रही है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने पिछले महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पूर्वांचल से जुड़े रक्षा मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की थी। सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि यात्रियों की बढ़ती संख्या, क्षेत्र के तेजी से हो रहे आर्थिक विकास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट का जल्द विस्तार किया जाना जरूरी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, किया गया ग्राउंडेड