Hindi NewsUP NewsIndigo Crisis UP Varanasi 6 flights Canceled to Hyderabad Mumbai Delhi bangalore check
वाराणसी से इंडिगो ने कैंसिल कर दीं छह फ्लाइटें, लेटलतीफी भी जारी, किराया भी बढ़ा

वाराणसी से इंडिगो ने कैंसिल कर दीं छह फ्लाइटें, लेटलतीफी भी जारी, किराया भी बढ़ा

संक्षेप:

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार की देर शाम आने वाली इंडिगो की छह फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं हैं। इनमें दिल्ली का 6 ई 6742 और 6 ई 2231, मुम्बई का 6 ई 372 और 6 ई 6570, हैदराबाद का 6 ई 432 तथा बेंगलुरु का 6 ई 353 विमान शामिल हैं।

Dec 10, 2025 02:13 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार की देर शाम आने वाली इंडिगो की छह फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं हैं। इनमें दिल्ली का 6 ई 6742 और 6 ई 2231, मुम्बई का 6 ई 372 और 6 ई 6570, हैदराबाद का 6 ई 432 तथा बेंगलुरु का 6 ई 353 विमान शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को इसकी पहले सूचना दे दी थी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगातार नौ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस देर शाम से रात तक आने वाली उड़ानें को रोज रद्द कर दे रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, विभिन्न महानगरों से दिन में आने वाले विमान भी प्रतिदिन काफी लेट पहुंच रहे हैं। दोनों कारणों से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार सुबह पुणे से आने वाला पहला इंडिगो का विमान अपने निर्धारित समय से 50 मिनट विलम्ब से वाराणसी पहुंचा। उधर, पिछले दिनों पायलटों की हड़ताल से निरस्त हुए विमानों के यात्रियों को रिफंड मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, नेशनल चैंपियनशिप में के लिए खरीदी पांच गुना महंगी टिकट

कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 35 हजार तक

सरकार की लाख कोशिशों और विमानन नियामक संस्थाओं की चेतावनियों के बावजूद विमान कंपनियां यात्रियों से भारी किराया वसूलने से बाज नहीं आ रही हैं। खासतौर पर इंडिगो की उड़ानों में हालिया व्यवधान के बाद अन्य एयरलाइंस ने किराया इतनी तेजी से बढ़ा दिया है कि आम यात्री अब बेंगलुरु जैसी प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च करने को मजबूर हैं।

मुम्बई के लिए अकासा एयर की टिकटें अब 19 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं, जबकि स्पाइसजेट और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानों का किराया 8,500 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये हो गया है। चेन्नई की स्पाइसजेट उड़ानों के लिए यात्रियों को 23,000 से 30,000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। साथ ही, बेंगलुरु की सीधी उड़ानों की सीटें अगले कई दिनों तक पूरी तरह बुक हैं, जिससे यात्रियों के पास विकल्प सीमित हो गए हैं। इस स्थिति में, कई यात्री बेंगलुरु पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं। लेकिन यह विकल्प भी सस्ते में नहीं है।

कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए बेंगलुरु जाने का किराया अब 35,000 रुपये तक पहुंच गया है, जो आम यात्री की पहुंच से कहीं ऊपर है। विशेषज्ञों का कहना है कि विमान कंपनियों का भारी किराया वसूली का सिलसिला यात्रियों के लिए चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि सरकार और विमानन नियामक संस्थाएं समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठातीं, तो आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा महंगी और मुश्किल होती जा सकती है। यात्रियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में वे मजबूरन महंगे टिकट खरीदने को तैयार हैं, क्योंकि उनके पास विकल्प सीमित हैं और समय पर पहुंचना जरूरी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |