Hindi NewsUP NewsIndia Alliance will win Bihar elections, Tejashwi will become CM; Dharmendra Yadav also retaliates against Yogi
बिहार में इंडिया महागठबंधन की होगी जीत, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री; धर्मेंद्र यादव का योगी पर भी पलटवार

बिहार में इंडिया महागठबंधन की होगी जीत, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री; धर्मेंद्र यादव का योगी पर भी पलटवार

संक्षेप: सपा सासंद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। धर्मेंद्र यादव ने सीएम योगी के बयान पर भी पलटवार किया।

Tue, 4 Nov 2025 03:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सपा के वरिष्ठ नेता एवं सासंद धर्मेंद्र यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। यही नहीं उन्होंने दावा किया है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार चुनाव में देशभर में वादाखिलाफी करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएंगी। उन्होंने बिहार चुनाव में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम पद की गरिमा को कलंकित करने वाला रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसआईआर पर सवाल उठाया

मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मेरठ पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने रोहटा रोड पर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। वहां उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र प्रेमी के सुपुत्र लविश के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए एवं दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एसआईआर पर सवाल उठाया और कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी। घुसपैठियों को रोकना का काम सरकार था, फिर भाजपा शासित राज्यों में क्यों सरकार घुसपैठियों को नहीं रोक पाई।

बिहार के बाद 2027 में यूपी से भी जनता भाजपा की विदाई करेंगी

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह तय करने का अधिकार नहीं कि कौन घुसपैठिया और कौन देश का नागरिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा तिकड़म कर रही कि कैसे बेईमानी करके चुनाव जीते, लेकिन बिहार के बाद 2027 में यूपी से भी जनता भाजपा की विदाई करेंगी। जनता सपा-समाजवादियों को समर्थन दे रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, रविंद्र प्रेमी, अहतेशाम इलाही, विधायक रफीक अंसारी रहे।

योगी ने कहा था कि आज इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं

दरअसल, सीएम योगी ने बीते दिन दरभंगा, मुजफ्परपुर, सारण व पटना में एक बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित कर अपने अंदाज में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया। सीएम योगी ने कहा था कि आज इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इनको न प्रधानमंत्री मोदी का विकास दिखता है, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस होती है।

ये भी पढ़ें:CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: बंदर पर भिड़े अखिलेश-योगी? Bihar Election 2025
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले 750 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार कराने जा रही यह काम
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |