Hindi NewsUP NewsIndecent behaviour with BJP women booth president in UP
यूपी में भाजपा महिला बूथ अध्यक्ष से अश्लील हरकत, असिस्टेंट मैनेजर पर केस दर्ज

यूपी में भाजपा महिला बूथ अध्यक्ष से अश्लील हरकत, असिस्टेंट मैनेजर पर केस दर्ज

संक्षेप:

लखनऊ में भाजपा महिला बूथ अध्यक्ष को निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत की। विरोध पर गोद भराई के एक दिन पहले फोन कर रिश्ता भी तोड़ दिया। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी।

Aug 14, 2025 07:54 pm ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सुशांत गोल्फ सिटी में भाजपा महिला बूथ अध्यक्ष को निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत की। विरोध पर गोद भराई के एक दिन पहले फोन कर रिश्ता भी तोड़ दिया। दोनों की मुलाकात जीवन साथी डॉट कॉम पर हुई थी। यह आरोप लगा पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता के मुताबिक वह भाजपा की बूथ अध्यक्ष है। उन्होंने जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल पर एक युवक से जान पहचान हुई। जिसने अपना परिचय चिनहट के रहने वाले हर्षवर्धन कश्यप के रूप में दिया। उसने बताया कि वह अमेठी के जगदीशपुर में स्थित एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। हर्षवर्धन ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका है। वह उससे शादी करना चाहता है। शादी के लिए हामी भरने पर बीते 13 जून को हर्षवर्धन अंसल पार्क में उससे मिलने आया है। इस दौरान हर्षवर्धन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसने आरोपी की हरकत को नजरअंदाज किया। दोबारा वह उससे पांच जुलाई को मिलने आया और 12 जुलाई को गोदभराई की तारीख तय हुई।

ये भी पढ़ें:बनारस की युवती को मैनपुरी में एक लाख में बेचा, जबरन कोर्ट शादी कराने की कोशिश

इस दौरान फिर उसने बैड टच किया। उसने उसकी हरकत पर विरोध जताया। इसके बाद हर्षवर्धन चला गया। अगले दिन फिर उससे फोन पर बात हुई, सबकुछ सामान्य था। वह गोदभराई की तैयारी करने लगी। गोदभराई के एक दिन पहले 11 जुलाई को हर्षवर्धन का फोन आया। फोन उठाते ही वह गालियां देने लगा। उसने कहा कि कॉल डिटेल और मैसेज डिलीट कर दो। दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा। इस पर वह उसके द्वारा बताए गए चिनहट वाले पते पर गई तो वहां कोई नहीं मिला। वह जगदीशपुर स्थित हर्षवर्धन के कार्यालय पहुंची तो पता लगा कि उसने प्रोफाइल पर झूठी जानकारी दी थी। उसके दो बच्चे भी है। जो कि हर्षवर्धन की मां के साथ पुस्तैनी मकान में रहते हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:ग से गणेश नहीं, ग से गदहा पढ़ा रही थी सपा सरकार; माता पांडेय से बोले सीएम योगी
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |