ग्राम विकास अधिकारी से रिश्वत लेते प्रभारी DPRO गिरफ्तार, अपने साथ ले गई विजिलेंस टीम

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी से रिश्वत लेते प्रभारी DPRO गिरफ्तार कर लिए गए है। र्रवाई से विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम प्रभारी डीपीआरओ को अपने साथ ले गई।

ग्राम विकास अधिकारी से रिश्वत लेते प्रभारी DPRO गिरफ्तार, अपने साथ ले गई विजिलेंस टीम

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम ने कार्रवाई करते हुए एडीपीआरओ/प्रभारी डीपीआरओ रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम प्रभारी डीपीआरओ को अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी डीपीआरओ रिजवान अहमद शिकायतकर्ता ब्लाक कोतवाली देहात में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी से उसके पास पूर्व में रही ग्राम पंचायतों में कराए गए छह विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच के निस्तारण के लिए पहले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर रकम घटाकर 20 हजार रुपये तय की गई।

Voice of UP

योजना के तहत जाल बिछाकर पकड़ा

शिकायतकर्ता ग्राम विकास अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर से लिखित शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने पूर्व योजना के तहत जाल बिछाया। बुधवार को करीब डेढ़ बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने कार्यालय में पहुंचकर 20 हजार रुपये दिए, उसी दौरान पहले से मुस्तैद करीब आठ सदस्य विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर रिजवान अहमद को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस टीम प्रभारी डीपीआरओ को अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

करीब तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई

विजिलेंस टीम ने करीब डेढ़ बजे डीपीआरओ कार्यालय में छापामार कर प्रभारी डीपीआरओ को पकड़ लिया था। विजिलेंस टीम तीन घंटे से अधिक कार्यालय में रूकी रही और डीपीआरओ से पूछताछ करती रही। करीब पौने पांच बजे विजिलेंस टीम प्रभारी डीपीआरओ को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गई। इस दौरान विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।