हापुड़ में कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने खाया जहर, बाप-बेटी और पत्नी तीनों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने जहर खा लिया। पिता-पुत्री और पत्नी तीनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की मौत हो गई।

हापुड़ में कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने खाया जहर, बाप-बेटी और पत्नी तीनों की मौत

यूपी के हापुड़ में कर्ज में डूबे पूरे परिवार ने जहर खा लिया। पिता-पुत्री और पत्नी तीनों ने एक साथ  जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। धौलाना तहसील के थाना कपूर क्षेत्र के गांव सपनावत की घटना है। ग्रामीणों के अनुसार आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार ने बैंक से कर्ज ले रखा था।

जानकारी की मुताबिक, सपनावत गांव में संजीव राणा अपनी पत्नी प्रेमवती, पुत्री पायल, पुत्र रिंकू व पिंटू के साथ रहता थे। लोगों की मानें तो कुछ दिन पहले में उसने बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंक से कर्ज लिया था। लोन प्राइवेट बैंक से एजेंट के जरिए लिया था। इस दौरान एजेंट को पैसे देने की बात हुई पर संजीव पैसा नहीं दे पाया था। एजेंट परेशान कर रहे थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।