Hindi NewsUP NewsIn front of nanad, two brothers dragged her bhabhi into field, woman started screaming
ननद के सामने ही भाभी को दो सगे भाइयों ने खेत में खींचा, चीखने लगी महिला, फिर..

ननद के सामने ही भाभी को दो सगे भाइयों ने खेत में खींचा, चीखने लगी महिला, फिर..

संक्षेप:

यूपी के बहराइच जिले में ननद के सामने ही भाभी को दो सगे भाइयों ने खेत में खींच लिया। महिला के साथ दोनों सगे भाइ अश्लील हरकतें करने लगे। शोहदों से अपने को छुड़ाने में महिला चीखते-चिल्लाते बेहाल हो गई।

Sep 09, 2025 11:07 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच जिले में दो सगे भाइयों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां दो भाइयों ने दुस्साहसिक तरीके से सूनसान जगह पर महिला को खींचा। ननद के सामने ही महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। शोहदों से अपने को छुड़ाने में महिला चीखते-चिल्लाते बेहाल हो गई। साथ में मौजूद महिला की ननद के शोर पर जब लोग दौड़े तो शोहदे धमकी दे फरार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ननद और भाभी बाहर खेत शौच को गई थीं। कुछ देर बाद शोहदों ने पीड़िता के घर पर हमला बोला दिया। इस दौरान दो सगे भाइयों के साथ एक अन्य भी था। तीनों ने मारपीट की। इसके बाद हमलावर सोने का झाला और मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर तीन को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:प्रेम जाल में फंसाकर 20 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए, फिर उनका सौदा किया
ये भी पढ़ें:रिटायर संयुक्त निदेशक को डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख वसूले

फखरपुर थाने के एक गांव निवासनी युवती अपनी छोटी ननद के साथ भोर में खेत में शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाइयों ने ननद के सामने ही युवती को पकड़ा और सूनसान जगह की ओर खींचने लगे। अमर्यादित तरीके से अश्लील हरकतें की। ननद ने गांव की ओर दौड़ शोर मचाया तो हमलावर युवती को जानमाल की धमकी दे फरार हो गए। कुछ देर बाद दोनों शोहदे भाई एक अन्य युवक के साथ युवती के घर पर चढ़ाई कर उसके साथ मारपीट किए। सोने का झाला व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी की धाराओं के तहत तीन को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |