अलीगढ़ में तमंचा दिखाकर 10 महिलाओं से एक साथ लूट; बदमाशों ने सबके गहने उतरवाए, बाइक से फरार

हिन्दुस्तान, संवाददाता, मडराक (अलीगढ़)
Follow us on Google News
share

बदमाश ने तमंचा निकालकर महिलाओं के ऊपर तान दिया। बोले कि 20 बदमाश बाजरे के खेत में छुपे हुए हैं। अगर हल्ला मचाया तो जान से मार देंगे। चुपचाप अपने गहने दे दो। डरी-सहमी महिलाओं ने आभूषण उतारकर लुटेरे को दे दिए। जिसके बाद इलाके में हड़ंकप मच गया।

AI Genrated Photo

अलीगढ़ के डराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला के पास रविवार को दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने 10 महिलाओं से लूटपाट कर डाली। एक ही गांव की महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं। छांव लेने के लिए पेड़ के नीचे रुक गईं, तभी आरोपी आ धमके। धमकाते हुए तमंचे के बल पर महिलाओं के कुंडल, पाजेब आदि उतरवाकर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तमंचा दिखाकर 10 महिलाओं को लूटा

घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। गांव भकरौला की नौ महिलाएं एक साथ पशुओं को चारा लेने के लिए गांव से कुछ दूरी पर गई थीं। चारा लेने के बाद तेज धूप के चलते महिलाएं पेड़ की छाया में बैठ गईं। तभी एसी पला बंबा की तरफ से अपाचे सवार लुटेरे आकर रुके। महिलाओं से बातचीत करने लगे। बातों-बातों में ही थोड़ी देर बाद ही एक लुटेरे ने अंटी से तमंचा निकालकर महिलाओं के ऊपर तान दिया। और कहा कि 20 बदमाश बाजरे के खेत में छुपे हुए हैं। अगर हल्ला मचाया तो जान से मार देंगे। चुपचाप अपने गहने दे दो।

महिलाओं ने लुटेरों को दिए आभूषण

डरी-सहमी महिलाओं ने आभूषण उतारकर लुटेरे को दे दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसएसपी के अलावा एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि बदमाशों ने एक का चेहरा ढंका हुआ था। मामले में सीमा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पीड़ित महिला से हुई पुलिस की नोकझोंक

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महिलाएं सहम गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाद में उनके परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पांडेय पहुंचे। महिलाओं के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने जब ये कहा कि एक साथ इतनी महिलाओं से लूट कैसे हो गई तो महिलाएं का गुस्सा भड़क गया। पुलिस का पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। नोकझोंक हो गईं। हालांकि इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर महिलाओं को शांत किया। साथ ही आरोपियों की तलाश में सर्विलांस-एसओजी की टीमें भी लगी हुई हैं।

इन महिलाओं के साथ हुई घटना

बदमाशों ने गुड़िया पत्नी रघुराज से पाजेब, कुंडल, सुनीता पत्नी राजकुमार से दोनों कुंडल, पाजेब, दिनेशा पत्नी लालाराम से कुंडल, पाजेब, कुंती पत्नी जोगेंद्र से पाजेब व कुंडल, प्रेमलता पत्नी बंटी से कुंडल व पाजेब, रेखा पत्नी जसवंत से पाजेब व कुंडल, कमलेश देवी पत्नी संदेश से कुंडल व पाजेब, कमलेश पत्नी दऊआ से पाजेब व कुंडल, पूनम पत्नी नारायण से कुंडल व पाजेब, सीमा देवी से जेवरात लूटकर फरार हो गए। एक महिला के गले का सामान नकली होने के चलते उसे छोड़ गए।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।