इंफ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाओं को बनाएं और बेहतर, समीक्षा मीटिंग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश
विभागीय समीक्षा मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जनपदों में हेल्थ एटीएम की व्यवस्था व क्रियाशीलता, चिकित्सालयों में फायर एक्सटिग्विशर की व्यवस्था तथा फायर ऑडिट कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

UP News: यूपी के लोगों को गुणवत्तापरख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जाए। मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरा, चिकित्सा इकाईयों पर औषधियों एवं मानकानुसार उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाइक ने मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडलों की समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा चिकित्सालयों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरा एवं, चिकित्सा इकाईयों पर औषधियों एवं मानकानुसार उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जनपदीय चिकित्सालयों में एमआरआई एवं आईसीयू की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपदों में हेल्थ एटीएम की व्यवस्था व क्रियाशीलता, चिकित्सालयों में फायर एक्सटिग्विशर की व्यवस्था तथा फायर ऑडिट कराना भी सुनिश्चित किया जाए। जनपदों में सीटी स्कैन एवं डायलिसिस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाए एवं उपलब्ध एम्बुलेंसों की क्रियाशीलता को लेकर भी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए। डिप्टी सीएम ने कहा कि समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की लगातार देखरेख की जाए एवं अस्पतालों में समस्त स्टाफ का यूनीफार्म में होना अनिवार्य है। आरोग्य मेलों के लगातार आयोजन एवं अन्य विभिन्न चिकित्सकीय मुद्दों पर डिप्टी सीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, निदेशक, एनएचएम पिंकी जोएल, महानिदेशक, स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक समेत कई अफसर मौजूद रहे।
आठ मंडलों में स्थलीय पर्यवेक्षण
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में एक नवीन पहल के तहत चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 29 अक्टूबर 2025 से पर्यवेक्षण एवं मण्डलीय समीक्षा आरंभ की गई थी। अब तक कुल आठ मण्डलों (कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, आगरा एवं अलीगढ़) में स्थलीय पर्यवेक्षण एवं समीक्षा का आयोजन किया जा चुका है।
गंभीरता से किया जा रहा कार्य
आज तीन मंडलों की समीक्षा बैठक से पूर्व छह से आठ फरवरी को मेरठ, मुरादाबाद एवं सहारनपुर मण्डलों के समस्त 14 जनपदों की लगभग 2437 चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 19 जिला चिकित्सालयों, 131 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 446 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 1825 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, 10 विशेष चिकित्सालयों एवं 06 मेडिकल कालेज एवं 662 मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का राज्य, मण्डल एवं जनपद स्तरीय 117 टीमों के माध्यम से स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


