काम की बात: हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह

Pawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share

हज यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान अपनी उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाने से बचें। दरअसल, खासतौर पर एयरपोर्ट पर होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दी गई है।

हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह

हज यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खा वारसी ने मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान अपनी उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाने से बचें। उनका कहना है कि यह सलाह खासतौर पर एयरपोर्ट पर होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दी गई है। हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन के दौरान यात्रियों के फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं, जिनकी सटीक पहचान बेहद जरूरी होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मेहंदी एक प्राकृतिक रंग है जो त्वचा की ऊपरी परत पर गहराई तक असर डालता है। जब मेहंदी ज्यादा गहरी होती है, तो यह उंगलियों की बारीक लकीरों को ढक देती है। इससे स्कैनर को फिंगरप्रिंट पढ़ने में दिक्कत हो सकती है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, सऊदी अरब में सिम कार्ड खरीदने और उसे एक्टिवेट करने के लिए भी फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है।

Voice of UP

यदि उंगलियों पर मेहंदी लगी हो, तो सिम एक्टिवेशन में भी बाधा आ सकती है, जिससे यात्रियों को संचार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बरेली हज सेवा समिति ने सभी हजयात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को आसान और परेशानी मुक्त बनाने के लिए इस सलाह का पालन करें और बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट से बचें।

लखनऊ में तापमान ज्यादा होने से 5 घंटे बाद उड़ी हज यात्रा फ्लाइट

उधर, 22 अप्रैल को यानी कल हज यात्रियों को लेकर जाने वाला फ्लाईनास का विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका। लखनऊ एयरपोर्ट से इसको दिन में 2 बजे उड़ान भरनी थी। तापमान उस समय 41 डिग्री था। ऐसे में पायलट ने मना कर दिया। जब तापमान शाम 7 बजे के करीब 35 डिग्री पर आया तब विमान में बोर्डिंग शुरू हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विदेशी एयरलाइंस के पायलट तय मानकों पर ही विमान को टेक ऑफ करते हैं। बुधवार को यहां गर्मी अधिक थी और उनके मानकों के लिहाज से यह ठीक नहीं था। इस फ्लाइट की बोर्डिंग शाम 6:55 पर शुरू हुई। तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही बैठाया गया। फ्लाइट की बोर्डिंग 7:15 पर पूरी हुई जिसके बाद इस विमान ने 7:25 बजे उड़ान भरी। इस फ्लाइट से 426 यात्री रवाना हुए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।