Hindi NewsUP Newsimd alert up weather change heavy rain and hailstorms are likely in these districts
UP Weather: यूपी में 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 45 जिलों में तेज आंधी; 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

UP Weather: यूपी में 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 45 जिलों में तेज आंधी; 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

संक्षेप:

इस सर्दी के सीजन में आए करीब आधा दर्जन पश्चिमी विक्षोभों के मुकाबले यह कहीं ज्यादा ताकतर है। IMD इसकी गतिविधियों की इनसेट 3डी और 3डीआर उपग्रहों से निगरानी कर रहा है। ये भारतीय उपग्रह 'इन्फ्रारेड' और 'वाटर वेपर' चैनलों के माध्यम से बादलों की आवाजाही और उनमें मौजूद नमी का सटीक डेटा दे रहे हैं।

Jan 23, 2026 12:06 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आईएमडी लखनऊ पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखे हुए है। इसके असर से तेज बारिश, ओले और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। आज पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ-कानपुर तक पहुंचेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस सर्दी के सीजन में आए करीब आधा दर्जन पश्चिमी विक्षोभों के मुकाबले यह कहीं ज्यादा ताकतर है। आईएमडी इसकी गतिविधियों की इनसेट 3डी और 3डीआर उपग्रहों से निगरानी कर रहा है। ये भारतीय उपग्रह 'इन्फ्रारेड' और 'वाटर वेपर' चैनलों के माध्यम से बादलों की आवाजाही और उनमें मौजूद नमी का सटीक डेटा दे रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर पंजाब, दिल्ली और लखनऊ में लगे डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। लखनऊ में रोडियो सोन्डे उपकरण यानी वेद बैलून रोजाना उड़ाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी की इस यूनिवर्सिटी में व्याख्यान में बवाल, वक्ता के बोलते ही ABVP का हंगामा

यूपी के इन शहरों में ज्यादा प्रभाव

वेस्ट यूपी में गुरुवार की शाम को इसका प्रभाव सीमावर्ती जिलों तक पहुंच चुका था। शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ, कानपुर तक पहुंचेगा।

इन जिलों के लिए चेतावनी

वेस्ट यूपी: मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत।

लखनऊ मंडल: लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी।

कानपुर मंडल: कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद।

तराई क्षेत्र: बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी का बड़ा आदेश, अनावश्यक नियम हटेंगे; आम आदमी के लिए सिस्टम होगा आसान

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले जिलों में बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं।

50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर, बरेली और मेरठ सहित कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) का खतरा बना हुआ है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |