मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास गेस्ट हाउस में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने दो लड़कियों को पकड़ा

मथुरा
share

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास मौजूद डीगगेट क्षेत्र स्थित गेस्ट में गंदा काम हो रहा था। इसके लिए दो नाबालिग लड़कियों को भी बुलाया गया था। सूचना मिलते ही गोविंदनगर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा।

Sex Racket
गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा

Mathura News: यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास मौजूद डीगगेट क्षेत्र स्थित गेस्ट में गंदा काम हो रहा था। इसके लिए दो नाबालिग लड़कियों को भी बुलाया गया था। सूचना मिलते ही गोविंदनगर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस के छापे से पहले लड़के फरार हो चुके थे, हालांकि दोनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ी गईं लड़कियां दोनों बहनें हैं। उन्हे दो नामजद युवक गलत कार्य की नीयत से ले गए थे। गेस्टहाउस के रजिस्टर में उनकी एंट्री भी नहीं थी। पुलिस ने पिता कि तहरीर पर नामजद के अलावा होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बुधवार रात एएसपी/सीओ सिटी आशना चौधरी को सूचना मिली कि डीगगेट क्षेत्र स्थित होटल ब्रजराज में किशोरियों को लेकर दो युवक गलत उद्देश्य से ले गए हैं। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने होटल में छापेमारी करते हुए एंट्री रजिस्टर चेक कर कब्जे में लिया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी युवक मौके से भाग गये। पुलिस ने एक कमरे से दोनों किशोरियों को कब्जे किया और थाने ले गयी। उनके पिता को बुलाया। इसकी जानकारी होने पर किशोरियों के परिजनों में हड़कंप मच गया। इस मामले में किशोरियों के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी दोनों नाबालिग बेटियों को पिछले काफी समय से डीगगेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो युवक घर वाले नंबर पर फोन करके परेशान करते थे।

लड़कियों से कमरे में ले जाकर की छेड़खानी

बुधवार को मेले के दौरान भीड़ का फायदा उठा दोनों बेटियों को डरा धमकाने के साथ ही अपनी बातो में फंसाकर होटल ब्रजराज में गलत काम करने के इरादे से ले जाकर कमरे में दोनों ने बेटियों के साथ छेड़खानी की। थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा ने बताया कि एएसपी की सूचना पर ब्रजराज होटल में छापेमारी कर किशोरियों को कब्जे में ले लिया गया। होटल की एंट्री रजिस्टर में इनकी कोई एंट्री नही थी। रजिस्टर को कब्जे में कर होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस दोनों युवक व होटल संचालक की तलाश कर रही है। पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर मेडिकल करा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमथुरा के गेस्ट हाउस में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने दो लड़कियों को पकड़ा