संभल में मजार पर चला बुलडोजर; PAC की जमीन पर खड़ी थी, भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात

लाइव हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संभल के हयातनगर क्षेत्र के दतावली ऐदलपुर में पीएसी के लिए चिह्नित भूमि पर बनी मजार को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। करीब 0.025 एकड़ ग्राम समाज की जमीन पर बनी मजार को हटाने के दौरान भारी पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा। जमीन कब्जामुक्त कर पीएसी को सौंप दी गई।

 Bulldozer razes illegal shrine in Sambhal.
संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर

संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के दतावली ऐदलपुर गांव के जंगल में पीएसी निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर बनी मजार को शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि को कब्जामुक्त कराकर पीएसी के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि दतावली ऐदलपुर के जंगल में वर्ष 2019 में पीएसी के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। चिह्नित भूमि के करीब 98 प्रतिशत हिस्से के बैनामे भी हो चुके हैं। इसी भूमि के बीच ग्राम समाज की करीब 0.025 एकड़ जमीन पर मजार बनी हुई थी। पीएसी अधिकारियों की ओर से इस भूमि को कब्जामुक्त कराकर निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की गई थी।

अवैध मजार पर चला बुलडौजर

इसी के तहत शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर भूमि की स्थिति और राजस्व अभिलेखों की जांच की। इसके बाद बुलडोजर की मदद से मजार को ध्वस्त करा दिया गया।

कब्जामुक्त जमीन पीएसी को सौंपी गई

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए पीएसी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की स्थिति के आधार पर की गई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

दो-तीन साल पुरानी बताई मजार

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीएसी के लिए चिह्नित भूमि में करीब 0.025 एकड़ ग्राम समाज की जमीन पर मजार बनी हुई थी। देखने में मजार दो-तीन साल पुरानी प्रतीत हो रही थी। पीएसी की ओर से भूमि को कब्जामुक्त कराने का अनुरोध किया गया था। इसी के तहत शनिवार को प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मजार को ध्वस्त कराया और जमीन को कब्जामुक्त कर पीएसी के हैंडओवर कर दिया।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसंभल में मजार पर चला बुलडोजर; PAC की जमीन पर खड़ी थी, भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात