Hindi NewsUP NewsIIT Roorkee Team reach UP Vrindavan Banke Bihari Temple Survey for Structure Development
वृंदावन बांके बिहारी का सर्वे करने पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम, मंदिर की हो रही जांच

वृंदावन बांके बिहारी का सर्वे करने पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम, मंदिर की हो रही जांच

संक्षेप:

यूपी में मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की इमारत को किसी सुधार की जरूरत है या नहीं इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने गुरुवार सुबह बांके बिहारी मंदिर का सर्वे किया। गुरुवार को पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम ने मंदिर के हर हिस्से को देखा।

Nov 13, 2025 01:24 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

यूपी में मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की इमारत को किसी सुधार की जरूरत है या नहीं इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने गुरुवार सुबह बांके बिहारी मंदिर का सर्वे किया। गुरुवार को पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम ने मंदिर के हर हिस्से को देखा। गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर हाईपावर कमेटी ने बांके बिहारी मंदिर का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आईआईटी रुड़की की टीम गुरुवार को यहां पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि हाईपावर कमेटी की टीम द्वारा लिये गये निर्णय के तहत आईआईटी रुड़की से इंजीनियरों की टीम यहां पहुंची है और उसने सर्वे किया है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर का स्ट्रक्चर कैसा है, इसमें सुधार की कोई जरूरत तो नहीं है, यह देखने के लिए टीम को बुलाया गया है। टीम दो दिन यहां सर्वे करेगी। आईआईटी रुड़की की टीम मंदिर में सर्वे करने के बाद इसके स्थायी समाधान भी खोजेगी ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके।

ये भी पढ़ें:दुधमुंहे को चूल्हे की आग में जिंदा जलाकर मां ने लगाई फांसी, यूपी में खौफनाक घटना

रुड़की से आई टीम ने आज आकर अपना सर्वे शुरू किया है। टीम के द्वारा सर्वे रिपोर्ट को तैयार किया जाएगा। उसे आगामी 19 नवंबर को हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। जिस पर कमेटी कोई ठोस फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में सर्वे के लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने प्रवेश के बाद ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन किए। टीम लीडर प्रो. संजय के साथ आईआईटी रुड़की से एक सहायक, सेवायत दिनेश गोस्वामी और मंदिर के मैनेजर मुनीश शर्मा भी रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रवेश करने और निकलने के सभी रास्तों दिखाया। गुरुवार को मंदिर के दोनों जगमोहन, पीछे का आंगन और चबूतरे का बारीकी से अध्यन किया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |