Hindi NewsUP NewsIf you want to stay at home, make a reel; Husband wife out of the house after refusing, wife sits on dharna for 3 day
घर में रहना है तो रील बनाओ; मना करने पर पति ने घर से निकाला, 3 दिन धरने पर बैठी बीवी

घर में रहना है तो रील बनाओ; मना करने पर पति ने घर से निकाला, 3 दिन धरने पर बैठी बीवी

संक्षेप:

यूपी के फतेहपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को रील बनाने से इनकार पर घर से निकाल दिया। पत्नी तीन दिन तक धरने पर बैठी रही। इसके बाद पुलिस हस्तक्षेप के बाद महिला को घर में प्रवेश मिला।

Sun, 28 Sep 2025 07:59 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर छा जाने का जुनून अब पारिवारिक रिश्तों को भी प्रभावित करने लगा है। यूपी के फतेहपुर जिले के शकुन नगर मोहल्ले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के रील बनाने से इनकार करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी तीन दिन तक घर के बाहर धरने पर बैठी रही। अंततः पुलिस हस्तक्षेप के बाद महिला को घर में प्रवेश मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शकुन नगर निवासी दीपिका ने बताया कि उसका पति लगातार उस पर रील बनाने का दबाव डाल रहा था। पति का कहना था कि रील बनाने से पैसा आएगा और कमाई होगी। दीपिका का आरोप है कि पति कहता था– “पैसा कमाओगी तभी घर में रखेंगे।” जब उसने इस तरह की हरकत से साफ मना कर दिया तो पति ने उसे तीन दिन पहले घर से बाहर निकाल दिया।

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, अभद्र टिप्पणी भी, FIR

नौबस्ता रोड, खागा निवासी दीपिका के पिता संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बेटी की शादी 22 नवंबर 2024 को हुई थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद बेटी को पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पति ने उसे बेघर कर दिया।

तीन दिनों तक दीपिका घर के बाहर धरने पर बैठी रही। इस बीच मोहल्ले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर कोतवाल टीके राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के धरने की जानकारी पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। परिवार के लोगों को समझाया गया और इसके बाद महिला को घर के भीतर प्रवेश कराया गया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |