लखनऊ में घर और प्लॉट लेना चाहते हैं तो जान लें 30 जून को योगी लांच करेंगे एलडीए की दो मेगा योजनाएं
लखनऊ में घर और प्लॉट लेना चाहते हैं तो जान लें 30 जून को योगी एलडीए की दो मेगा योजनाएं लांच करेंगे। योजनाओं के 2-2 सेक्टरों में कुल 3100 से अधिक आवासीय प्लॉट के लिए ऑनलाइन रजिस्टेशन खोल जाएगा।

Lucknow LDA Residential Scheme: अगर आप राजधानी लखनऊ में घर या प्लॉट लेने को सोच रहे हैं या तैयारी में हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) अपनी दो मेगा परियोजनाएं लांच करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर सकते हैं। एलडीए की वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के लिए जमीन की दरें तय कर दी गई हैं। वरुण विहार में भूखंड 3000 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भूखंड उपलब्ध होंगे।
72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड
एलडीए दोनों योजनाओं के दो-दो सेक्टरों में कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोलेगा। भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लॉन्चिंग की रूपरेखा तय कर दी है। वरुण विहार में पहले चरण में 1926 प्लॉट की बुकिंग खुलेगी। जबकि नैमिष नगर में 1179 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
आज से एलडीए का फ्री-होल्ड निबंधन शिविर शुरू
वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण किराये की संपत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन और नामांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 17 जून से विशेष शिविर आयोजित किया। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पेपर मिल कॉलोनी की संपत्तियों के लिए 17 और 18 जून को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, रेंट अनुभाग की अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों के लिए 19, 20 और 22 जून को शिविर आयोजित होगा। पात्र आवंटी यूको बैंक से विक्रय पुस्तिका लेकर या जनहित सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अधिकाधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
आवास विकास के वृंदावन कार्यालय का औचक निरीक्षण, बाहरी लोग खदेड़े गए
उधर, वृंदावन योजना स्थित आवास विकास परिषद कार्यालय में मंगलवार को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव ने औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद बाहरी और अनाधिकृत व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव ने ऐसे लोगों को तत्काल परिसर से बाहर कराने तथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि कार्यालय परिसर की सुरक्षा और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

