Hindi NewsUP NewsIf you act arbitrarily we will fix it tell whoever you want to MLA spoke to SDM over phone
मनमानी करोगे तो ठीक कर देंगे, बता देना जिसे भी बताना हो; एसडीएम से फोन पर बोले विधायक

मनमानी करोगे तो ठीक कर देंगे, बता देना जिसे भी बताना हो; एसडीएम से फोन पर बोले विधायक

संक्षेप:

बांदा में एसडीएम से फोन पर बात करते हुए सदर विधायक के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा-यहां किसी का मिशन का पूरा करने आए हो। आदतें ठीक कर लो। मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे।

Jul 12, 2025 10:43 pm ISTDinesh Rathour बांदा
share Share
Follow Us on

यूपी के बांदा में एसडीएम से फोन पर बात करते हुए सदर विधायक के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा-यहां किसी का मिशन का पूरा करने आए हो। आदतें ठीक कर लो। मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे। वादा है, हमारा। बता देना जिसे भी बताना हो। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी बबेरू कस्बे में एसडीएम रजत वर्मा से फोन पर बात कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बबेरू में बांदा रोड स्थित मध्य कृषक सेवा सहकारी समिति के जर्जर भवन को शुक्रवार को बबेरू एसडीएम रजत वर्मा ने फोर्स के संग जेसीबी से गिरवा दिया था। साथ ही बगल में रहने वाले राजेंद्र पांडेय के चार कमरों पर भी बुलडोजर चला। राजेंद्र का आरोप है कि दिव्यांग पिता, पत्नी व भाई के विरोध पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया था। मैं भवन में 50 वर्षों से काबिज हूं। मामला कोर्ट में चला।

2016 में समिति का मामला खारिज कर दिया था। शुक्रवार को अपर जिला सहकारी सेवा समिति के अरुण कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार फोर्स और तीन बुलडोजर लेकर पहुंचे। समिति की इमारत के साथ हमारे कमरे गिराने लगे। परिवार की महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल पर दो कमरे मांगने का आरोप मढ़ा। कहा कि कमरे नहीं देने पर प्रशासन की मदद से कमरों पर बुलडोजर चलवा दिया। जानकारी पर शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय पार्टी जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे।

रजत वर्मा गुंडगर्दी नहीं चलेगी

पीड़ित परिवार को विधायक ने आश्वासन देकर कहा कि जिपं अध्यक्ष ने अफसरों को बरगलाकर भाजपा कार्यकर्ता के मकान में बुलडोजर चलवाया है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मौके से ही एसडीएम रजत वर्मा को फोन कर गलत कार्रवाई कराने का जिम्मेदार ठहराते हुए खरीखोटी सुनाई। कहा कि तहसील से जो रिपोर्ट लगाई गई, कम से कम वही चेक लेते। बुलडोजर चलाने से पहले कोई नोटिस देंगे या नहीं। कब्जा नहीं करा पाओगे। रजत वर्मा मनमानी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

बबेरू एसडीएम रजत वर्मा ने बताया, सोसायटी की जमीन निष्प्रयोज्य की गई। सोसायटी का नवीनीकरण होना है। हमसे सहयोग मांगा गया था। मजिस्ट्रेट राहुल गौरव को नामित किया। हमें जानकारी मिली है। महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं। खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई से मेरा कोई लेना नहीं है। जिला पंचायत का अध्यक्ष हूं। यह सोसायटी की जमीन है। सोसायटी ने यह कार्रवाई कराई है। 10 गांवों के किसानो ने जमीन को सोसायटी को दी थी। जबरदस्ती मेरा नाम लिया जा रहा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |