काम की बात: गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो 15 हजार का जुर्माना लगेगा, ऐसे करें बुकिंग
गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो 15 हजार का जुर्माना लगेगा। प्रदेश में 15 अप्रैल से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन(नंबर) प्लेट वाहनों में लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इस नंबर प्लेट के प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनेगा।

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सड़क पर दौड़ रहे 27 लाख से अधिक वाहनों में से 21 लाख से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन (एचएसआरपी) प्लेट लगा दिए गए हैं। शेष बचे वाहनों में इन्हें लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन वाहनों पर यह प्लेट नहीं मिलेगा, उन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदेश में 15 अप्रैल से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन(नंबर) प्लेट वाहनों में लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इस नंबर प्लेट के प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। इस प्लेट को न लगाने वाले वाहनों पर 5000 और प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना 10000 रुपये का जुर्माना लगेगा। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार शहर में मौजूदा समय में 27,87,769 वाहन दौड़ रहे हैं। इसमें से 21,56,204 वाहन ऐसे हैं जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे हुए हैं। शेष 6,31,565 पर प्लेट लगाने की कवायद जारी है।
एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगे हैं, उन्हें हिदायत दी जा रही है कि शीघ्र से शीघ्र इसे लगवाएं। नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर वाहन स्वामियों को जानकारी दी जा रही है। अपने गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा लें। दरअसल, प्रत्येक गाड़ी के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगना अनिवार्य है। 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर भी ये नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है। नंबर प्लेट के प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा। बताया कि शीघ्र ही दिशा में इसको लेकर एक जांच अभियान भी शुरू किया जाएगा। जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं मिलेगा, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना लगाया जाएगा।
यहां करें प्लेट की बुकिंग-
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को बुक करने के लिए वाहन स्वामी बुक माई एचएसआरपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पर वाहन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर डाल कर अपना अप्वाइंटमेंट बुक करें। निर्धारित समय मिलने पर जाकर नंबर प्लेट लगवा लें। सभी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर इस प्लेट को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं बनेगा। ऐसे में जांच में पकड़े जाने पर कुल जुर्माना 15,000(5,000 रुपये प्लेट न होने और 10,000 रुपये प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने) लगेगा।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

