स्कूलों में बच्चों को फटकारा तो शिक्षक की खैर नहीं, सभी बीएसए को आदेश जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कूलों में बच्चों को फटकारा तो शिक्षक की खैर नहीं होगी। प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को मास्टर किसी भी प्रकार की शारीरिक और मानसिक दंड नहीं दे सकेंगे।

स्कूलों में बच्चों को फटकारा तो शिक्षक की खैर नहीं, सभी बीएसए को आदेश जारी

 प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को मास्टर किसी भी प्रकार की शारीरिक और मानसिक दंड नहीं दे सकेंगे। बीते सोमवार को राज्य महानिदेशक कंचन वर्मा ने इस संबंध में सभी बीएसए को आदेश जारी किया है। महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बच्चों को शारीरिक दंड दिए जाने पर चिंता जताते हुए उनके अधिकारों के प्रति असंवेदनशील तथा हिंसक संस्कृति का घोतक मानते हुए पूर्ण प्रतिबंधित किया है।

विद्यालयों में शिक्षक बच्चों को झाड़ना, फटकारना, परिसर में दौड़ाना, चिकोटी काटना, छड़ी से पीटना, चाटा जड़ना, चपत मारना, घुटनों के बल बैठाना, यौन शौषण, प्रताड़ना, कक्षाओं में अकेले बंद करने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया गया है। यही नहीं ऐसी सभी कृत्य जिसमें छात्रों को अपमानित करते हुए नीचा दिखाना, शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचाने वाले हों को पूरी तरह से रोकने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी डीजी शिक्षा ने जनवरी में आदेश दिया था। उन्होंने कहा है कि सभी बच्चों को व्यापक प्रचार-प्रसार से बताया जाए कि वह शारीरिक दंड के विरोध में अपनी बात कहने का अधिकार है। हर स्कूल, जहां छात्रावास, जेजे होम्स, बाल संरक्षण गृह आदि है, में एक फोरम बनाया जाए, जहां बच्चे अपनी बात रख सकें। हर स्कूल में एक शिकायत पेटिका हो, जहां छात्र अपना शिकायती पत्र दे सकें। अभिभावक शिक्षक समिति नियमित रूप से इन शिकायतों की सुनवाई करेंगे।

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को दंडित किए जाने पर राज्य परियोजना निदेशालय से निर्देश जारी किया गया है। जिसको लेकर किसी भी स्कूलों में बच्चों की पिटाई या शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकायत मिलने पर संबधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsस्कूलों में बच्चों को फटकारा तो शिक्षक की खैर नहीं, सभी बीएसए को आदेश जारी